{"_id":"6acb1fcbb50929af920232c6","slug":"roorkee-depot-bus-overturns-after-hitting-divider-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: डिवाइडर से टकराकर पलटी रुड़की डिपो की बस, मची चीख-पुकार; 15 यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: डिवाइडर से टकराकर पलटी रुड़की डिपो की बस, मची चीख-पुकार; 15 यात्री घायल
Sun, 11 Oct 2026 11:04 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Sun, 11 Oct 2026 11:04 AM IST
विज्ञापन
बस पलटी
- फोटो : अमर उजाला
गंगनहर के पास रविवार सुबह करीब 9:30 बजे पिलर नंबर 969 के निकट रुड़की डिपो की तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में करीब 15 यात्री घायल हो गए। घायलों को मुरादनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया।
विज्ञापन
बताया गया कि बस में करीब 25 यात्री सवार थे। हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। घायलों में रहमान, रिहान, मुबारक, अकरम, जुबैर, इकबाल और मुस्लिम निवासी बुलंदशहर शामिल हैं। ये सभी निजामुद्दीन से रुड़की जमात में शामिल होने जा रहे थे। वहीं, मंजीत निवासी मुजफ्फरनगर भी घायल हुए हैं।
विज्ञापन
घायलों ने बताया कि बस चालक काफी तेज गति से बस चला रहा था। इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन