फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गौरव चंदेल हत्याकांड: आरोपी उमेश ने बताया बड़ा सच, मसूरी से पहले तीन दिन यहां खड़ी की थी कार

Tue, 28 Jan 2020 09:54 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा/हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा/हापुड़ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 28 Jan 2020 09:54 AM IST
विज्ञापन
Gaurav chandel murder case big revealing car parked in Dasna before Mussoorie by miscreants
gaurav chandel - फोटो : अमर उजाला
ग्रेटर नोएडा के बहुचर्चित गौरव चंदेल हत्याकांड मामले में हापुड़ और ग्रेटर नोएडा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। रविवार शाम दोनों जिलों की पुलिस ने मिर्ची गैंग के सरगना आशू जाट की पत्नी पूनम और गैंग के सक्रिय सदस्य उमेश को धौलाना क्षेत्र में पकड़ा। मौके पर उमेश एक दरोगा की पिस्टल छीनकर भागने लगा। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दोबारा उसे दबोच लिया। उमेश के दोनों पैरों में गोली लगी है। वहीं, मिर्ची गैंग का सरगना आशू जाट अभी फरार है। 
Gaurav chandel murder case big revealing car parked in Dasna before Mussoorie by miscreants
gaurav chandel - फोटो : अमर उजाला
मिर्ची गैंग का सरगना यूपी पुलिस की आंख में धूल झोंककर पत्नी बच्चे व अन्य साथियों के साथ बुराड़ी में छिपा हुआ था। यह भी पता चला है कि पूर्व में जेल भेजे गए मिर्ची गैंग के सदस्य सोनू के परिवार की एक युवती भी आरोपियों के साथ थी। हापुड़ पुलिस को जब आरोपी के ठिकाने की भनक लगी तो आशु ने पत्नी और बच्चे को उमेश के साथ अपनी ससुराल भेज दिया था। इसके बाद खुद दिल्ली में ही कहीं छिप गया। इसके चलते पुलिस टीम दिल्ली पहुंच गईं हैं और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 
 
Gaurav chandel murder case big revealing car parked in Dasna before Mussoorie by miscreants
gaurav chandel murder case - फोटो : अमर उजाला
पौने तीन बजे मोबाइल बंद और चार बजे गाजियाबाद में कार खड़ी की 
हापुड़ पुलिस के मुताबिक, आशु और उमेश ने गौरव चंदेल की हत्या के बाद कई ठिकाने बदले और घटना की रात कहीं रुकने के बाद सुबह चार बजे गाजियाबाद में कार खड़ी करने पहुंचे थे। बदमाशों ने गौरव के दो मोबाइल लूटे थे। एक मोबाइल पौने तीन बजे तक ऑन रहा। आशंका है कि गौरव के कार में रखे मोबाइल के बारे में बदमाशों को बाद में जानकारी हुई। इसके बाद उन्होंने उसे पौने तीन बजे स्विच ऑफ किया। गौरव के मोबाइल की लोकेशन सादुल्लापुर और जलालपुर में मिली थी। इससे आशंका है कि उमेश के भाई के पूर्व में याकूबपुर स्थित कबाड़े की दुकान के आसपास बदमाश पहुंचे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Gaurav chandel murder case big revealing car parked in Dasna before Mussoorie by miscreants
gaurav chandel murder case - फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौड़ सिटी सोसायटी में रहने वाले गौरव चंदेल हरियाणा के गुरुग्राम स्थित बहुराष्ट्रीय कंपनी के रीजनल मैनेजर थे। छह जनवरी की रात करीब साढ़े 10 बजे वह गुरुग्राम से घर लौटते समय पर्थला गोलचक्कर के पास बदमाशों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। हापुड़ एसपी ने बताया कि लूट के बाद इस कार की लोकेशन अलग-अलग स्थानों पर मिलती रही। बाद में बदमाशों ने कार डासना पुल के नीचे छोड़ दी थी। 
विज्ञापन
Gaurav chandel murder case big revealing car parked in Dasna before Mussoorie by miscreants
gaurav chandel murder case - फोटो : अमर उजाला
तीन दिन यहां कार खड़ी रखने के बाद बदमाश इसे मसूरी ले गए और यहां उसकी नंबर प्लेट बदली। 14 जनवरी की रात इसी गैंग ने अग्रवाल बंधुओं से लूट की थी। बदमाशों ने उन्हें बंधक बनाकर एटीएम से रुपये भी निकलवाए और उनकी टियागो कार लूटकर ले गए थे। इस कार को भी बदमाशों ने मसूरी में उसी स्थान पर छोड़ दिया। जहां पहली कार छोड़कर रखी गई थी। पुलिस ने 14 जनवरी की रात करीब साढ़े 10 बजे गौरव की सेल्टोस व इस कार को मसूरी क्षेत्र के आकाश नगर से बरामद कर ली थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed