Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छतरपुर एनकाउंटर में मारे गए राजेश भारती के भाई का दावा- मेरा भाई देशभक्त क्रांतिकारी, शूटआउट पर सवाल

Tue, 12 Jun 2018 12:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 12 Jun 2018 12:19 PM IST
विज्ञापन
gangster rajesh bharti who killed in chhatarpur encounter his brother claim was a patriot
shootout at chhatarpur - फोटो : अमर उजाला

छतरपुर एनकाउंटर में मारे गए मोस्ट वांटेड बदमाश राजेश कंडेला उर्फ राजेश भारती के भाई धर्मवीर ने अपने भाई को देशभक्त और क्रांतिकारी बताते हुए उसे सच्चा नागरिक बताया है और राजेश के वकील ने तो एनकाउंटर पर ही कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आगे की स्टोरी में जानें क्यों भाई ने कहा देशभक्त था भाई...

Trending Videos
gangster rajesh bharti who killed in chhatarpur encounter his brother claim was a patriot
shootout at chhatarpur - फोटो : अमर उजाला

धर्मवीर का दावा है कि राजेश ने कभी किसी आम नागरिक या बेकसूर शख्स को परेशान नहीं किया। गैर कानूनी रूप से धंधा करने वाले खास सट्टा कारोबारी व गैर कानूनी धंधा करने वाले बदमाशों से राजेश रुपये वसूलता था। राजेश ने कभी किसी आम आदमी को परेशान नहीं किया। राजेश विदेशी वस्तुओं के बेहद खिलाफ था। धर्मवीर का दावा है कि उसका भाई कभी विदेशी गाड़ियों में भी नहीं बैठता था तो वह फोर्ड एंडेवर गाड़ी में कैसे आया। धर्मवीर ने राजेश के नक्सली कनेक्शन को भी मनघड़ंत बताया।

gangster rajesh bharti who killed in chhatarpur encounter his brother claim was a patriot
shootout at chhatarpur - फोटो : अमर उजाला

धर्मवीर ने बताया कि पिता की हत्या का आरोप लगाकर राजेश को जेल भेज दिया गया था। राजेश ने पिता की भी हत्या नहीं की थी, बल्कि उसके चाचा ने प्रॉपर्टी विवाद में पहले उसके पिता की हत्या की। बाद में उसकी मां की भी चाचा ने ही हत्या करवा दी थी। घटना के बाद राजेश ने अपना गैंग बनाकर गैरकानूनी धंधा करने वाले लोगों से रंगदारी वसूल करना शुरू किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
gangster rajesh bharti who killed in chhatarpur encounter his brother claim was a patriot
shootout at chhatarpur - फोटो : अमर उजाला

धर्मवीर ने बताया कि 15 दिन पूर्व उसकी भाई से मुलाकात हुई थी। भाई ने खुद पर लगे सभी आरोपों को गलत बताते हुए उनसे एक दिन बरी होने की बात की थी। धर्मवीर ने बताया कि उसकी मौत की सूचना उसे टीवी से मिली। धर्मवीर ने बताया कि राजेश की मौत के बाद से वह बुरी तरह डरा हुआ है। शुरूआत में तो उसने बातचीत से इंकार कर दिया था, लेकिन बाद में वह किसी तरह बातचीत के लिए तैयार हुआ।

विज्ञापन
gangster rajesh bharti who killed in chhatarpur encounter his brother claim was a patriot
shootout at chhatarpur - फोटो : अमर उजाला

राजेश के वकील ने एनकाउंटर पर सवाल खड़े किए राजेश भारती के वकील ईशान कौशिक ने दिल्ली पुलिस के एनकाउंटर पर कई सवाल खड़े कर पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। ईशान व राजेश के भाई ने मुठभेड़ को झूठा बताते हुए जान बूझकर चारों की हत्या करने का आरोप लगाया है। ईशान का कहना है कि पुलिस सभी चारों को जिंदा पकड़ सकती थी। लेकिन ऐसा नहीं किया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed