हैप्पी न्यू ईयरः दिल्ली की इन पांच पॉकेट फ्रेंडली जगहों पर कर सकते हैं नए साल की पार्टी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मॉलिक्यूल एयर बार- यह दिल्ली-एनसीआर की एक ऐसी जगह है जहां साइंस को आपकी लाइफ में उतारा जाता है। इस जगह की बनावट से लेकर सबकुछ बहुत ही साइंटिफिक है। यहां आपको विदेशों में मशहूर कई तरह की ड्रिंक्स और खाने के ऑप्शन मिल जाएंगे। गुड़गांव के सेक्टर 29 में यह बार स्थित है। लेकिन एक बात जो गौर करने वाली है वो ये कि यहां जाने के लिए आपको पहले से रिजर्वेशन कराना होगा। प्रति व्यक्ति खर्च 2500 रुपए का आता है। लेकिन अगर आप अपना रिजर्वेशन कैंसिल करवाते हैं तो कोई पैसा वापस नहीं मिलता है।
फियो कंट्री किचन एंड बार- साकेत में बने फियो कंट्री किचन एंड बार में नए साल के मद्देनजर कई खास इंतजाम किए जाते हैं। बता दें कि यहां पार्टी रात 8 बजे से ही शुरु हो जाती है जो देर रात तक चलती है। लजीज खाने, संगीत और ड्रिंक्स के लिए आप बेझिझक यहां जा सकते हैं। यहां एंट्री लेने के लिए आपको 5000 रुपए चुकाने होंगे।
जेरुको- दिल्ली के पॉश इलाके चाणक्यपुरी में बना जेरुको आपकी ड्रन्च पार्टी के लिए एक बेहतरीन डेस्टिनेशन हो सकता है। जेरुको आपको पूरी रात बेहतरीन संगीत के साथ पार्टी करने का मौका देगा। आपके पॉकेट के हिसाब से बेहद किफायती जेरुको में कपल एंट्री की कीमत महज 2500 रुपए हैं।
पियानो मैन- सफदरजंग इंक्लेव में बना पियानो मैन दिल्ली का अपने आप बेहद अलग आर्टिस्टिक जैज बार है। यहां 31 दिसंबर को आपको बिल्लियों का डांस देखने को मिलेगा जो इस दिन की स्पेशल प्रेजेंटेशन है। यहां प्रति व्यक्ति ड्रिंक्स और खाने की कीमत 3500 रुपए आती है। यह पूरे दिन खुला रहने वाला बार है जहां आप कभी भी जा सकते हैं।