फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन के पांच माह हुए पूरेः कोरोना ने साइबर सिटी की रंगत कर दी खत्म, देखें तस्वीरें

Mon, 24 Aug 2020 01:17 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 24 Aug 2020 01:17 PM IST
विज्ञापन
Five months of lockdown in gurugram closed malls eateries tourist place see corona impact in photos
gurugram lockdown - फोटो : अमर उजाला

कोरोना लॉकडाउन ने साइबर सिटी की रंगत पूरी तरह लुप्त कर दी है। अनलॉक शुरू होने के बावजूद भी साइबर सिटी में जनजीवन पटरी पर नहीं आया है। साइबर सिटी के तमाम प्रमुख धार्मिक स्थल, बाजार, मनोरंजन, पर्यटक स्थल, फूड सेंटर आदि वीरान पड़े हुए हैं। एक ओर इनमें से कई स्थानों पर प्रशासन की बंदिश के कारण रौनक नहीं लौट पाई है, जबकि कुछ स्थानों पर कोरोना की चपेट में आने के डर से लोग जाने से बच रहे हैं। हमेशा 24 घंटे गुलजार रहने वाली साइबर सिटी आजकल वीरान पड़ी है, देखें तस्वीरें...

Five months of lockdown in gurugram closed malls eateries tourist place see corona impact in photos
gurugram lockdown - फोटो : अमर उजाला

मनोरंजन : पहले गुरुग्राम साइबर हब में सप्ताह के अंत में दोपहर से शाम तक मनोरंजन के लिए कार्यक्रम का आयोजन होता था यहां के प्रसिद्ध एम्फी थिएटर में नृत्य, मैजिक शो, कवि सम्मलेन बड़ी स्क्रीन पर क्रिकेट का आयोजन किया जाता था लेकिन अब कोरोना के बाद से अभी तक एक भी दिन यहां की दुकानें नहीं खुली है और साथ के कारपोरेट ऑफिस बंद होने से साइबर हब बेरंग हो गया है।

Five months of lockdown in gurugram closed malls eateries tourist place see corona impact in photos
gurugram lockdown - फोटो : अमर उजाला

धार्मिक स्थल : पहले गुरुग्राम के विश्व प्रसिद्ध शीतला माता मंदिर में देश-विदेश से श्रद्धालु माता के दर्शन करने आते थे। साथ ही चैत्र माह में आयोजित मेले में लाखों की संख्या में श्रद्धालु विशेष पूजा एवं बच्चों के मुंडन यहां करवाते थे। लेकिन अब कोरोना के बाद से मुश्किल से दिन में 100 श्रद्धालु मंदिर में माता के दर्शन को पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Five months of lockdown in gurugram closed malls eateries tourist place see corona impact in photos
gurugram lockdown - फोटो : अमर उजाला

फूड : पहले गुरुग्राम सदर बाजार रोड पर 1935 की स्थापित मिठाई की दुकान पर बेशुमार भीड़ दिखाई देती थी लेकिन अब यहां कुछ ही ग्राहक आते हैं और दुकान संचालक भी कुछ ही चुनिंदा मिठाई सीमित मात्रा में तैयार करवा रहे हैं।

विज्ञापन
Five months of lockdown in gurugram closed malls eateries tourist place see corona impact in photos
gurugram lockdown - फोटो : अमर उजाला

पर्यटक स्थल : पहले गुरुग्राम सोहना रोड स्थित दमदमा झील में खास तौर पर इस मौसम में पर्यटकों की भरमार रहती थी झील में वोटिंग के लिए पर्यटकों की लाइन लगी रहती थी। साथ ही पर्यावरण प्रेमियों का समूह अरावली पहाड़ियों के बीच बनी इस झील का मनमोहक नजारा देखने के आता था लेकिन अब कोरोना के दंश के बाद से झील में पानी तो है लेकिन पर्यटक नहीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed