फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Violence: दंगे की आग में सुलग रहा दक्षिण हरियाणा, थम नहीं रहे हमले, 41 FIR, 116 गिरफ्तार, 90 हिरासत में

Thu, 03 Aug 2023 01:50 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम/फरीदाबाद/पलवल
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम/फरीदाबाद/पलवल Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 03 Aug 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
Violence: South Haryana is burning in the fire of riots, attacks are not stopping
Nuh Violence - फोटो : ANI

नूंह में जलाभिषेक यात्रा के दौरान भड़की सांप्रदायिक हिंसा की आग थम नहीं रही है। पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती के बावजूद मंगलवार आधी रात के बाद दक्षिण हरियाणा के गुरुग्राम, फरीदाबाद और पलवल में धार्मिकस्थलों पर हमले हुए। वहीं, हिंसा और आगजनी के मामले में अब तक 41 एफआईआर दर्ज की गई हैं। पुलिस ने 116 लोगों को गिरफ्तार किया है और 90 लोगों को हिरासत में लिया गया। गुरुग्राम में पुलिस महानिदेशक पीके अग्रवाल ने बुधवार को कहा कि हिंसा के सभी मामलों की जांच के लिए एसआईटी गठित की जाएगी। अगर इसके पीछे कोई साजिश थी तो उसकी भी जांच होगी।



बल्लभगढ़ में दो धार्मिक स्थलों पर हमले : रघुवीर कॉलोनी में स्थित शिव पार्वती मंदिर से कुछ ही दूरी पर एक धार्मिकस्थल है। मंगलवार देर रात करीब 50 असामाजिक तत्वों ने वहां हमला बोल दिया। धार्मिकस्थल का मुख्य दरवाजा सहित अंदर के शीशे के दरवाजे व खिड़कियों को ईंट-पत्थरों से तोड़ दिया। केयर टेकर राज मोहम्मद ने कहा कि रात के समय एक लड़का रहता है।

उसने बताया कि सभी असामाजिक तत्वाें ने मुंह ढका हुआ था। धार्मिक स्थल के बाहर लगा बिजली का मीटर भी उखाड़ दिया। पुलिस के आने के बाद सभी असामाजिक तत्व मौके से फरार हो गए। बल्लभगढ़ के ही गांव मंझावली में 70 से 80 असामाजिक तत्व धार्मिकस्थल के अंदर रखीं किताबें व अन्य जरूरी सामान लेकर फरार हो गए। घटना के बाद से और अधिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है। फ्लैग मार्च भी किया गया।

Violence: South Haryana is burning in the fire of riots, attacks are not stopping
बादशाहपुर में उपद्रवियों ने दुकानों को फूंका - फोटो : अमर उजाला (फाइल)

गुरुग्राम के बादशाहपुर में धार्मिक स्थल को किया क्षतिग्रस्त
बादशाहपुर में भी कुछ उपद्रवियों ने धार्मिक स्थल को निशाना बनाया। माहौल को देखते हुए गांव बादशाहपुर में स्थित धार्मिकस्थल की सुरक्षा में पुलिस फोर्स सोमवार रात से ही तैनात कर दी गई थी। जिस धार्मिकस्थल पर पुलिस फोर्स तैनात थी, उससे 150 मीटर दूर ही मंगलवार देर रात कुछ उपद्रवियों ने एक अन्य धार्मिकस्थल को निशाना बनाते हुए पूरी तरह से तोड़ दिया। हालांकि पुलिस इस घटना से इन्कार कर रही है, लेकिन धार्मिकस्थल की हालत खुद ही पूरी कहानी बयां कर रही है। इससे पहले गुरुग्राम के सेक्टर-57 में एक निर्माणाधीन भवन व दूसरी एक जगह दुकानों को कुछ लोगों ने आग के हवाले कर दिया था।

पलवल में धार्मिक स्थल पर पथराव, दूसरे में फेंका पेट्रोल बम 
पलवल में भी रसूलपुर रोड स्थित एक धार्मिकस्थल और उसके बाहर बने घरों पर बाइक सवार कुछ नकाबपोशों युवकों ने पत्थरबाजी की। पुराने जीटी रोड पर पीरवाली गली के पास स्थित धार्मिक स्थल में पेट्रोल बम फेंककर आग लगा दी। इस घटना के बाद तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस बल काफी संख्या में वहां पहुंच गया तथा स्थिति को काबू किया।

अब स्थिति पूरी तरह बेहतर : डीजीपी
बुधवार सुबह गुरुग्राम पहुंचे हरियाणा के पुलिस महानिदेशक पीके अग्रवाल ने कहा कि दंगों पर पूरी तरह से नियंत्रण पाया जा चका है। स्थिति अब पूरी तरह बेहतर है। दंगाइयों के खिलाफ नूंह, फरीदाबाद, गुरुग्राम और पलवल में अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं।

Violence: South Haryana is burning in the fire of riots, attacks are not stopping
हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला। - फोटो : अमर उजाला
उप मुख्यमंत्री बोले, हिंसा के लिए शोभायात्रा के आयोजक जिम्मेदार
हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने नूंह में भड़की हिंसा के लिए शोभा यात्रा के आयोजकों को जिम्मेदार बताया है। उन्होंने कहा, यात्रा के आयोजकों ने कार्यक्रम में भाग लेने वाले लोगों की संख्या के बारे में जिला प्रशासन को सही सूचना नहीं दी थी। कहीं न कहीं इस जानकारी का अभाव ही घटना का कारण बनता दिख रहा है। वहीं, सीएम ने कहा कि ऐसा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Violence: South Haryana is burning in the fire of riots, attacks are not stopping
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल। - फोटो : @mlkhattar
ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर करना होगा मुआवजे के लिए आवेदन
नूंह हिंसा में निजी संपत्ति को हुए नुकसान की भरपाई के लिए लोगों को ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल (ekshatipurtiharyana.gov.in) पर आवेदन करना होगा। लोग पोर्टल पर 18 अगस्त तक परिवार पहचान पत्र, एमएफएमबी आईडी व पंजीकृत मोबाइल नंबर से आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद सरकार तय मानकों के अनुसार पात्रों को मुआवजा देगी। 
विज्ञापन
Violence: South Haryana is burning in the fire of riots, attacks are not stopping
HBSE - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सेकेंडरी व डीएलएड की परीक्षाएं पांच अगस्त तक स्थगित
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने सेकेंडरी (शैक्षिक) तथा डीएलएड (नियमित/रि-अपीयर/मर्सी चांस) की तीन से पांच अगस्त तक होने वाली परीक्षाओं को स्थगित करने का फैसला लिया है। बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश के कुछ जिलों में धारा-144 व कर्फ्यू लगने के कारण यह फैसला लिया गया है। डीएलएड की शेष परीक्षाएं पूर्व निर्धारित तिथि पर होंगी। स्थितियां सामान्य होने पर स्थगित परीक्षाओं का नया तिथि-पत्र जारी किया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed