फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ओयो में देह व्यापार का भंडाफोड़: 14 लड़कियां और 20 लड़के गिरफ्तार, जिस होटल में पड़ा छापा वहां रह चुका है 'कानपुर वाला' विकास दुबे

Wed, 09 Feb 2022 10:16 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 09 Feb 2022 10:16 PM IST
विज्ञापन
prostitution going on in sasaram oyo hotel located at badkhal chowk crime branch raided 14 girls and 20 boys arrested
पकड़े गए युवक-युवतियां - फोटो : amar ujala

बड़खल चौक स्थित सासाराम ओयो होटल में चल रहे देह व्यापार का मंगलवार देर रात क्राइम ब्रांच की टीम ने पर्दाफाश किया है। छापा मारकर होटल मालिक समेत 14 लड़कियों और 20 लड़कों को गिरफ्तार किया गया। पकड़ी गई अधिकांश लड़कियां उत्तर प्रदेश और बिहार की हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

prostitution going on in sasaram oyo hotel located at badkhal chowk crime branch raided 14 girls and 20 boys arrested
पकड़ी गई लड़कियां - फोटो : amar ujala

डीसीपी (क्राइम) नरेंद्र कादियान ने बताया कि एसीपी संदीप मोर मंगलवार रात गश्त के दौरान बड़खल चौक पर मौजूद थे। इस दौरान वहां स्थित सासाराम ओयो होटल में देह व्यापार चलने की सूचना मिली। एसीपी ने क्राइम ब्रांच-30 और महिला थाना सेक्टर-16 की एक टीम गठित की और होटल में छापा मार दिया। 
 
prostitution going on in sasaram oyo hotel located at badkhal chowk crime branch raided 14 girls and 20 boys arrested
पकड़े गए लड़के - फोटो : amar ujala

अचानक पुलिस को देखकर होटल के कर्मचारियों और वहां मौजूद अन्य लोगों में अफरातफरी मच गई। कमरों में लड़के और लड़कियां आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस को देखकर सभी भागने लगे, लेकिन पहले से सतर्क पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
prostitution going on in sasaram oyo hotel located at badkhal chowk crime branch raided 14 girls and 20 boys arrested
युवतियों को थाने लेकर जाती महिला पुलिस - फोटो : amar ujala

पुलिस ने मौके से एंट्री रजिस्टर को भी कब्जे में ले लिया। एजेंट मोनू और महिला माफिजा वेश्यावृति के लिए यूपी और बिहार से लड़कियां मंगवाते थे। मोनू रोज यहां करीब 15 लड़कियां लेकर आता था। वह टैक्सी ड्राइवर का भी काम करता था। वह लड़कियों के संपर्क में रहता था। काम पूरा होने के बाद वह अपनी गाड़ी से ही उन्हें उनके घर छोड़कर आता था। 

विज्ञापन
prostitution going on in sasaram oyo hotel located at badkhal chowk crime branch raided 14 girls and 20 boys arrested
युवकों को थाने लेकर जाती पुलिस - फोटो : amar ujala

बड़खल चौक स्थित सासाराम ओयो होटल पहले भी विवादों में रह चुका है। बताया जा रहा है कि जब कानपुर की पुलिस गैंगस्टर विकास दुबे को ढूंढ रही थी, तब वह पुलिस से छिपने के लिए फरीदाबाद भी आया था और इसी होटल में रुका था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed