{"_id":"61ece45b4cda1218b52863b1","slug":"brothel-racket-prostitution-59-people-arrested-from-spa-centers-in-palwal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Palwal: स्पा सेंटरों में ऐसे हाल में थे 21 महिलाओं के साथ 38 पुरुष, अंदर का नजारा देख पुलिस भी हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal: स्पा सेंटरों में ऐसे हाल में थे 21 महिलाओं के साथ 38 पुरुष, अंदर का नजारा देख पुलिस भी हैरान
Sun, 23 Jan 2022 01:53 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, पलवल
अमर उजाला नेटवर्क, पलवल
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 23 Jan 2022 01:53 PM IST
Palwal
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलवल जिला पुलिस द्वारा यहां दिल्ली-आगरा राजमार्ग पर स्थित ड्रीम मॉल में छापा मारकर वहां चल रहे स्पा सेंटरों से करीब 21 महिलाएं व 38 के करीब पुरुषों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों को वहां से देह व्यापार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की संख्या अधिक होने के कारण एक बस में भरकर सभी को कैंप थाने में लाया गया। जिला पुलिस की पलवल जिले में स्पा सेंटरों की आड़ में चल रहे देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई। इसी मॉल से पहले भी पुलिस 12 के करीब महिलाओं व पुरुषों को गिरफ्तार कर चुकी है। जिला पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि ड्रीम मॉल में करीब आधा दर्जन स्पा सेंटर चल रहे हैं। उन स्पा सेंटरों में मसाज की आड़ में देह व्यापार चल रहा है। स्पा सेंटरों में पलवल के अलावा फरीदाबाद, गुरुग्राम, दिल्ली तक की युवतियां व महिलाएं आती हैं। सूचना मिलते ही जिला पुलिस अधीक्षक के आदेश पर दोपहर तीन बजे जिले के सभी थानों की पुलिस पलवल सीआइए थाने में एकत्रित हो गई तथा वहां से एकजुट होकर सीधे ड्रीम मॉल में पहुंच गई।
Palwal
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने वहां पहुंचते ही मॉल को पूरी तरह से घेर लिया तथा गाड़ियों से उतरते ही पुलिस अधिकारी मॉल के अंदर घुस गए और वहां चल रहे स्पा सेंटरों में छापा मारा। इस दौरान पुलिस को वहां से करीब 21 युवतियां व महिलाएं तथा 40 के करीब पुरुष अश्लील हरकतें करते मिले।
देह व्यापार का भंडाफोड़
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने सभी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को एक कोने में बिठाया गया तथा उनकी गिनती करने के बाद बाहर एक बस को रुकवाकर उसमें सभी आरोपियों को बैठाकर पुलिस की सुरक्षा में कैंप थाने लाया गया।
विज्ञापन
देह व्यापार का भंडाफोड़
- फोटो : अमर उजाला
जिले में चल रहे हैं 64 स्पा सेंटर
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पलवल जिले में इस समय विभिन्न स्थानों पर खासकर ओयो होटलों पर ही करीब 64 स्पा सेंटर चलाए हुए हैं। इन स्पा सेंटरों में पलवल, फरीदाबाद, गुरूग्राम, नोएडा व दिल्ली तक से युवतियां आकर देह व्यापार कर रही हैं। पुलिस ने उन सभी स्पा सेंटरों की सूची तैयार की है। सूत्रों का मानना है कि पुलिस द्वारा इन सभी स्पा सेंटरों पर जल्द कार्रवाई की जाएगी।

फाइल फोटो
डीएसपी बोले, भागे लोगों की जुटा रहे जानकारी
डीएसपी यशपाल खटाना ने बताया कि सूचना मिली थी कि ड्रील मॉल के अंदर स्पा सेंटर में मसाज के नाम पर देह व्यापार चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीमें बनाकर मौके पर छापा मारा गया। जहां से 38 पुरुष व 21 युवतियां व महिलाओं को पकड़ा है। सभी की निशानदेही चल रही हैं।