फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रसाद और इफ्तार दोनों पर दिखेगा असर: पूजा से फलाहार तक का सामान हुआ महंगा, सेब हुआ और 'लाल' तो अमरूद भी 'रूठा'

Thu, 31 Mar 2022 05:21 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 31 Mar 2022 05:21 PM IST
विज्ञापन
prices of fruits increase in market people affected in navratri and ramzan
फलों की दुकान - फोटो : अमर उजाला

नवरात्र दो मार्च यानि शनिवार से शुरू हो रहा है। ऐसे में शहर के मंदिरों को सजाया जा रहा है। वहीं, पूजा-पाठ के सामान से लेकर फलहार के सामान महंगे हो रहे हैं। कोरोना के कम हो रहे मामलों को देखते हुए सरकार ने कोरोना की रोकथाम के लिए लगाए अधिकांश प्रतिबंधों को हटा लिए हैं। ऐसे में दो साल बाद नवरात्र को लेकर मंदिर के साथ बाजारों में रौनक देखने को मिल रही है। 



बाजार पूजा-पाठ के सामग्रियों से सज रहा है। हालांकि दिन में गर्मी के चलते बाजार सूना जरूर रहता है लेकिन, शाम होते ही काफी संख्या में श्रद्धालु सामानों की खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। 

prices of fruits increase in market people affected in navratri and ramzan
फल विक्रेता - फोटो : अमर उजाला

दुकानदारों का कहना है कि दो त्योहारों के एक-दो दिन के अंतराल में शुरू होने से अच्छी आमदनी की उम्मीद है। एनआईटी स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर, काली मंदिर समेत शहर के अधिकांश मंदिरों में नवरात्र को लेकर विशेष तैयारी की जा रही है। मंदिरों में पूजा-पाठ के लिए सुबह से भक्त पहुंचेगे, इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था दुरूस्त की जा रही है। वहीं रात को भक्ति संगीत के गीत-संगीत के कार्यक्रम भंडारे का आयोजन किया जाएगा। अधिकांश मंदिरों में रोज कन्या पूजन व कन्या भोजन कराया जाएगा। 

prices of fruits increase in market people affected in navratri and ramzan
फल विक्रेता - फोटो : अमर उजाला

रमजान भी हो रहा है शुरू
नवरात्र के साथ रमजान के लिए तैयारियां चल रही हैं। अधिकांश मस्जिदों में शाम के इफ्तार की व्यवस्था भी होगी। ऐेसे में प्रबंधन की ओर से तैयारी की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
prices of fruits increase in market people affected in navratri and ramzan
नमाज पढ़ता बच्चा - फोटो : अमर उजाला

मौलानाओं का कहना है कि महंगाई चरम पर पहुंच रही है। ऐसे में गरीब लोगों को काफी परेशानी होगी। इसलिए मस्जिदों में इफ्तार की भी व्यवस्था होगी। चांद दिखने पर रमजान तीन या चार मार्च से होगा।

विज्ञापन
prices of fruits increase in market people affected in navratri and ramzan
फल खरीदती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
फलों का दर- रुपये/प्रति किलो
सेब-120-150 
अनार-100-120 
अमरूद- 50- 80 
पपीता- 30-50 
तरबूज- 30-50 
अंगूर- 100-150 
केला- 50-80  
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed