फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Kashmir Files: फिल्म की टिकट दिखाकर फ्री में नारियल पानी देने वाले को मिल रही जान से मारने की धमकी, एफआईआर दर्ज

Wed, 30 Mar 2022 11:31 AM IST
पूजा त्रिपाठी हेमलता रावत, अमर उजाला, फरीदाबाद
हेमलता रावत, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 30 Mar 2022 11:31 AM IST
विज्ञापन
The kashmir Files Faridabad coconut water seller gets death threats for offering free coconut by showing movie ticket fir filed
कृष्णा नारियल पानी वाला - फोटो : अमर उजाला

कश्मीरी पंडितों की त्रासदी पर बनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स जबसे रीलीज हुई है, किसी न किसी कारण से सुर्खियों में बनी हुई है। कभी यह देखने वालों से तारीफ पाती है तो कोई इसमें दिखाई गई सीमित चीजों को लेकर इसकी आलोचना करता है। वहीं अब इस फिल्म से प्रभावित एक ऐसे शख्स की चर्चा हो रही है जो इस फिल्म की टिकट दिखाने पर फ्री में लोगों को नारियल पानी पिला रहा है। जी हां हम बात कर रहे हैं हरियाणा के बल्लभगढ़ के कृष्णा की। हालांकि कई ऐसे भी लोग हैं जिन्हें कृष्णा का ये फैसला पसंद नहीं आ रहा है।



कश्मीरी फाइल्स फिल्म की टिकट दिखाने पर फ्री में नारियल पानी पिलाने वाले कृष्णा को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। इसकी एफआईआर उसने थाना शहर बल्लभगढ़ में दर्ज कराई है। जिसके बाद से सीआईए 64 और साइबर मामले की जांच कर रहे हैं। आगे पढ़िए पूरा मामला...

The kashmir Files Faridabad coconut water seller gets death threats for offering free coconut by showing movie ticket fir filed
The Kashmir Files - फोटो : Facbook/Vinay_dixit
क्या है पूरा मामला और कैसे कृष्णा लोगों को फिल्म देखने को कर रहे प्रेरित 
फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में अगर आपने अभी कुछ दिन पहले ही सिनेमा घरों में द कश्मीर फाइल्स फिल्म देखी है और उसकी टिकट के आधार पर फ्री में नारियल पानी पी सकते हैं। सोहना निवासी कृष्णा ने बताया कि उनकी नारियल पानी की दुकान सेक्टर-2 स्थित हुड्डा मार्केट में है।
The kashmir Files Faridabad coconut water seller gets death threats for offering free coconut by showing movie ticket fir filed
द कश्मीर फाइल्स। - फोटो : amar ujala

वह पिछले काफी दिनों से द कश्मीर फाइल्स फिल्म देखने के लिए इच्छुक थे, लेकिन समय नहीं होने की वजह से वह देख नहीं पा रहे थे। उन्होंने 25 मार्च को द कश्मीर फाइल्स फिल्म देखी। इसके बाद जब अगले दिन दुकान खोली तो उनको विचार आया कि जिन लोगों ने भी यह फिल्म देखी है, यदि उनके पास टिकट मौजूद है तो वह निशुल्क नारियल पानी पिलाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
The kashmir Files Faridabad coconut water seller gets death threats for offering free coconut by showing movie ticket fir filed
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद उनकी दुकान पर नारियल पानी पीने वालों की भीड़ लग गई। साथ ही उन्होंने नुकसान की परवाह किए बिना ही अब तक करीब 125 लोगों को फ्री में नारियल पानी पिला चुके हैं। उन्होंने बताया कि इस फिल्म में जो दर्शाया गया है, वह एक सच्ची कहानी है। इसमें कुछ भी काल्पनिक नहीं है। कश्मीरी पंडितों के साथ जो अन्याय हुआ था, वह इस फिल्म में दर्शाया गया है।

विज्ञापन
The kashmir Files Faridabad coconut water seller gets death threats for offering free coconut by showing movie ticket fir filed
The Kashmir Files - फोटो : Facebook/Himanta_Biswa_Sarma

इसी से प्रभावित होकर उन्होंने दुकान पर एक बैनर लगाया है, जिसमें लिखा है कि कश्मीर फाइल्स मूवी की टिकट लाओ, एक पानी वाला नारियल फ्री में ले जाओ। उन्होंने बताया कि इस बैनर के लगने के बाद उनकी दुकान पर आने वाला हर व्यक्ति अपने परिचित को बैनर की फोटो खींच कर भेजता है। इसके बाद परिचित उनकी दुकान पर नारियल पानी पीने के लिए आते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed