फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राहुल हत्याकांड में नया मोड़: हत्यारों में आपस में हुआ था यह सौदा, सनसनीखेज खुलासे से पुलिस अफसर भी हैरान

Sat, 30 Jul 2022 09:43 AM IST
शाहरुख खान कैलाश गठवाल, अमर उजाला, फरीदाबाद
कैलाश गठवाल, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 30 Jul 2022 09:43 AM IST
विज्ञापन
Faridabad Murder After murder of Rahul accused wanted to commit five more murders
Faridabad Murder - फोटो : अमर उजाला
फरीदाबाद के छांयसा में हुए राहुल हत्याकांड को पुलिस ने सुलझा लिया है। हत्या की साजिश मुख्य आरोपी अजय ने रची थी। अजय को मृतक राहुल का एक युवती से बात करना पसंद नहीं था। वारदात में शामिल अन्य युवकों को अजय से कोई मतलब नहीं था। वे एक सौदे के तहत राहुल को मारने आए थे। सौदा था एक दूसरे के दुश्मनों को खत्म करने में एक दूसरे का साथ देने का। राहुल की हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी पांच और हत्याएं करने वाले थे। आरोपियों को पता था कि सरेआम गोली चलाने का बाद वह ज्यादा दिन तक फरारी नहीं काट पाएंगे। ऐसे में वह जल्दी ही अपने अगले कांड को अंजाम देने की फिराक में थे। शुरूआती पूछताछ में सामने आया है कि यदि क्राइम ब्रांच कुछ दिनों की और देरी करती तो आरोपी कई और लोगों की जान ले सकते थे। सूत्रों के मुताबिक आरोपी रोहित का गांव में ही एक युवक से झगड़ा था। वह उसकी हत्या करना चाहता था। 
Faridabad Murder After murder of Rahul accused wanted to commit five more murders
मृतक राहुल का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
इधर राहुल उर्फ ब्रह्मचारी के घर पर करीब छह माह पहले गांव टिटोली में एक युवक ने अपने दोस्तों के साथ हमला किया था। उसके बाद से ही राहुल वारदात में शामिल चार युवकों की हत्या की योजना बना रहा था। टीम नहीं होने के कारण वह वारदात को अंजाम नहीं दे पा रहा था। 

 
Faridabad Murder After murder of Rahul accused wanted to commit five more murders
मौके पर जमा ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
कॉलेज से ही युवती को पसंद करता था अजय
जिस युवती के लिए अजय ने छांयसा निवासी राहुल की हत्या को अंजाम दिया, वह गोहाना कॉलेज में अजय के साथ पढ़ती थी। वहीं से दोनों ने बी फार्मा किया था। कॉलेज के बाद युवती की नौकरी अटल बिहारी मेडिकल कॉलेज में लग गई। इधर अजय ने अपने गांव में खुद का मेडिकल स्टोर खोल लिया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Faridabad Murder After murder of Rahul accused wanted to commit five more murders
रेत में कारतूस ढंढती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
अजय युवती को पसंद करता था। युवती और अजय दोनों ही अविवाहित हैं। राहुल की शादी हो चुकी थी। उसकी दो बेटी हैं। गांव में ही हॉस्पिटल होने के कारण उसकी अस्थायी नौकरी लग गई थी। राहुल युवती के करीब आ रहा था। इस बात का पता जब अजय को लगा तो वह सहन नहीं कर सका। 
विज्ञापन
Faridabad Murder After murder of Rahul accused wanted to commit five more murders
रेत में कारतूस ढंढती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
31 मार्च को राहुल को नौकरी से हटा दिया गया था। इसके बाद भी वह युवती के संपर्क में था।  घटना से करीब बीस दिन पहले अजय ने गांव के पास ही एक कमरा किराए पर लिया और राहुल के बारे में जानकारी एकत्रित करने लगा। 19 तारीख को उसने साथियों के साथ राहुल के घर की रेकी की और दो दिन बाद गोली मारकर हत्या कर दी।  
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed