फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Murder: राहुल से बात करने लगी थी अजय की प्रेमिका, भड़के आरोपी ने दोस्तों के साथ मिलकर खेला खूनी खेल, और फिर...

Sat, 30 Jul 2022 08:16 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 30 Jul 2022 08:16 AM IST
विज्ञापन
main accused Ajay along with friends killed Rahul Due to love affair in faridabad
Faridabad Murder - फोटो : अमर उजाला
फरीदाबाद के राहुल हत्याकांड में पुलिस ने सोनीपत और रोहतक के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया है कि मुख्य आरोपी अजय की एक लड़की से दोस्ती थी। लड़की मृतक राहुल से बात करने लगी। अजय ने राहुल को रास्ते से हटाने के लिए दोस्तों के साथ मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया। ज्ञात हो कि गांव छांयसा में 21 जुलाई को राहुल (24) की हत्या कर दी गई थी। आरोपी सात दिन की पुलिस रिमांड पर हैं। क्राइम ब्रांच डीएलएफ, बदरपुर बॉर्डर व सीआईए 65 की टीम ने बृहस्पतिवार देर रात सोनीपत के गांव खरखौदा से आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी क्राइम मुकेश मल्होत्रा ने बताया आरोपियों की पहचान सोनीपत के गांव भैंसवाल निवासी अजय (27) , सोनीपत के गांव रीढाऊ निवासी पदम (22), रोहतक के गांव बालयान निवासी राहुल उर्फ ब्रह्मचारी (25) और रोहतक के गांव खरैटी निवासी रोहित उर्फ केडी (22) के रूप में हुई है। 
main accused Ajay along with friends killed Rahul Due to love affair in faridabad
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
आरोपी अजय हत्याकांड का मुख्य आरोपी है।  अजय और रोहित उर्फ केडी ने बीफार्मा कर रखा है। पदम बीए तथा राहुल उर्फ ब्रह्मचारी 11वीं कक्षा तक पढ़े हैं। घटना के दिन राहुल अपने घर के बाहर दोस्तों के साथ बैठा था। 
main accused Ajay along with friends killed Rahul Due to love affair in faridabad
रेत में कारतूस ढंढती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सफेद रंग की गाड़ी में आए आरोपियों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। एक युवक गाड़ी की चालक सीट पर बैठा रहा। अन्य तीनों ने गाड़ी से उतरकर पिस्टल व रिवाल्वर से राहुल पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
main accused Ajay along with friends killed Rahul Due to love affair in faridabad
रेत में कारतूस ढंढती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
राहुल ने भागने की कोशिश की लेकिन तीनों हमलावरों ने घेर कर कई गोलियां मारीं। आस-पड़ोस के लोगों ने हमलावरों पर ईंटपत्थर बरसाए। आरोपी गाड़ी में बैठकर भाग गए थे। 

 
विज्ञापन
main accused Ajay along with friends killed Rahul Due to love affair in faridabad
मौके पर जमा ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
घर पर नहीं थे माता-पिता
घटना के दिन मृतक राहुल के माता-पिता तीर्थ पर गए हुए थे। राहुल के मामा हरेन्द्र की शिकायत पर थाना छायंसा में हत्या का मामला दर्ज किया गया। पुलिस आयुक्त ने आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित कर दिया। पूछताछ में सामने आया कि मुख्य आरोपी अजय की एक लड़की से दोस्ती थी। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed