फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पांच साल की बच्ची से दरिंदगी: बात करना तो दूर रो भी नहीं पा रही मासूम, ऐसे बताया था आरोपी का नाम

Thu, 14 Apr 2022 09:43 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 14 Apr 2022 09:43 AM IST
विज्ञापन
Faridabad 5 year girl sexually assaulted unable to talk and weep condition serious
डबुआ पुलिस स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

फरीदाबाद के पाली क्रेशर जोन में पड़ोसी युवक ने पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म किया। बच्ची अस्पताल में उपचाराधीन है। मां की शिकायत पर डबुआ थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। वहीं तीन-चार लोगों को हिरासत में लिया है। 



पुलिस के अनुसार, दंपती क्रेशर जोन में बेलदारी करता है। उनकी पांच साल की बेटी है। मंगलवार को बच्ची के माता-पिता काम पर गए थे। बच्ची झुग्गी में अकेली थी। आरोपी रिकेश (22) झुग्गी में आया और बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। माता-पिता वापस लौटे तो बच्ची की हालत देखकर उन्हें दुष्कर्म का पता चला।

Faridabad 5 year girl sexually assaulted unable to talk and weep condition serious
child rape
बच्ची ने बड़ी मुश्किल से इशारों में आरोपी रिकेश का नाम लिया। आरोपी बच्ची के घर आता रहता था। पुलिस का कहना है कि आरोपी भी पाली क्रेशर जोन के अंदर झुग्गी में रहता है और पीड़ित के साथ बेलदारी करता है। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस ने तीन-चार लोगों को हिरासत में लिया है। उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।
Faridabad 5 year girl sexually assaulted unable to talk and weep condition serious
child rape

नाजुक हालत में है बच्ची 

रेप पीड़ित बच्ची को सोमवार देर बीके नागरिक अस्पताल में भर्ती किया गया। बच्ची की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। वह रोने व कुछ बोलने में असमर्थ है। ऐसे में डॉक्टर 24 घंटे उसकी हालत पर नजर बनाए हुए हैं। अस्पताल प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ सविता यादव ने बताया कि मात्र पांच वर्षीय बच्ची के साथ यह घटना हुई। ऐसे में उसे बेहद संवेदनशील तरीके से संभाला जा रहा है। मामले में प्रबंधन व स्त्री रोग विशेषज्ञ की टीम लगातार अपडेट ले रहे हैँ। इसमें कई मेडिकल पहलुओं को देखते हुए उपचार किया जा रहा है। बच्ची की हालत फिलहाल नाजुक है। वह अपने साथ हुई घटना से उभर नहीं पा रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Faridabad 5 year girl sexually assaulted unable to talk and weep condition serious
child rape

महिलाओं के खिलाफ नहीं थम रहे अपराध (पुलिस के अनुसार)
साल       दुष्कर्म       छेड़छाड़     यौन उत्पीड़न  
2020     157           240         102      
2021     135           184         129
2022      28            52           21 

अब तक कई छात्राएं दे चुकी जान
पिछले दिनों सेक्टर-3 में छेड़छाड़ से तंग आकर 12वीं की छात्रा ने 23 फरवरी को जान दे दी थी। पड़ोस में रहने वाला एक युवक दो माह से उसे परेशान कर रहा था। दोस्ती करने से मना करने पर आरोपी फोन पर उसे धमकी देता था। मामले में परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। दूसरे मामले में सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को जमानत मिली तो पीड़िता ने न्याय मिलने की उम्मीद ही छोड़ दी थी। दुखी पीड़िता ने जान दे दी थी। तीन दिन पहले एक छात्रा से दुष्कर्म का मामला आया था।

विज्ञापन
Faridabad 5 year girl sexually assaulted unable to talk and weep condition serious
Child Rape - फोटो : Demo Photo

कोई करें परेशान तो बेझिझक करें शिकायत 
छात्राओं को स्कूल-कॉलेज जाने के दौरान या किसी अन्य जगह पर कोई युवक परेशान करता है तो वह इसकी शिकायत बेझिझक कर सकती हैं। यौन शोषण या अन्य महिला विरुद्ध अपराध की शिकायत स्पेशल वूमेन हेल्पलाइन नंबर 1091 पर की जा सकती है। इसके अलावा पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 100 व 112 पर भी शिकायत कर सकते हैं। 

परिजन बच्चों की करें ज्यादा देखरेख
यह बेहद दुखद घटना है। इस तरह के लोग मानसिक विकृति से परेशान होते हैं या नशे की लत में पड़े होते है। ऐसे लोग एंटी डिसऑर्डर का शिकार होते हैं। यह लोग परिजनों की ज्यादा सुनते नहीं हैं। पढ़ाई-लिखाई से ज्यादा मतलब नहीं रखते हैं। इससे बचाव के लिए लोगों को अपने बच्चों की ज्यादा देखरेख करनी चाहिए। बच्चों को छूने के भाव की जानकारी देनी चाहिए।- डॉ. अंकुर, मनोचिकित्सक, ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed