फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi Blast: 30 से अधिक नाम और नंबर...हवाला नेटवर्क से पहुंचाई जा रही थी रकम; डॉ. मुज्जमिल डायरी से नया खुलासा

Sat, 15 Nov 2025 02:44 PM IST
शाहरुख खान सोनू यादव, अमर उजाला, फरीदाबाद
सोनू यादव, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 15 Nov 2025 02:44 PM IST
सार

अल-फलाह यूनिवर्सिटी से शुरू हुए सफेदपोश आतंकी मॉड्यूल के डॉक्टरों के बैंक खातों की जांच शुरू हो गई है। मेवात के एजेंट के जरिये दिल्ली के हवाला नेटवर्क से इनके पास रकम पहुंचाई जा रही थी। खुफिया विभाग के एक आधिकारिक सूत्र ने बड़ा खुलासा किया है।

विज्ञापन
Delhi Blast Investigations doctors bank accounts funds being funneled through hawala network via a Mewat agent
Delhi Blast - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद के धौज स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी से शुरू हुए सफेदपोश आतंकी मॉड्यूल को फंडिंग हवाला नेटवर्क के जरिये पहुंच रही थी। ये फंडिंग हवाला नेटवर्क के जरिये ही यूनिवर्सिटी से पकड़े गए और अभी भागे हुए डॉक्टरों तक पहुंचाई जा रही थी। खुफिया विभाग के एक आधिकारिक सूत्र ने बताया कि डॉक्टरों के बैंक खातों की ट्रांजेक्शन की जांच की जा रही है। उनके खातों में बीते कुछ महीनों के दौरान हुई ट्रांजेक्शन को चेक किया जा रहा है।


एक अधिकारी ने बताया कि हवाला का बड़ा नेटवर्क दिल्ली में सक्रिय है। इस मामले में जांच एजेंसी को इनपुट मिला है कि डॉ. मुज्जमिल, डॉ. उमर और डॉ. शाहीन दिल्ली के नेटवर्क के संपर्क में सीधे तौर पर नहीं थे। 
 
Delhi Blast Investigations doctors bank accounts funds being funneled through hawala network via a Mewat agent
शाहीन - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
डॉ. शाहीन से हुआ था सबसे पहले एजेंट का संपर्क
ये सभी लोग मेवात के एक एजेंट के जरिये दिल्ली के हवाला नेटवर्क के संपर्क में आए थे। एजेंट ही इनको टेरर फंडिंग के लिए हवाला से आ रहे रुपये लाकर मुहैया कराता था। इनमें सबसे पहले एजेंट का संपर्क डॉ. शाहीन से हुआ था। बाद में डॉ. मुज्जमिल और कुछ दिन पहले ही डॉ. उमर से एजेंट का संपर्क हुआ।
 
Delhi Blast Investigations doctors bank accounts funds being funneled through hawala network via a Mewat agent
डॉ. मुजम्मिल की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
लॉजिस्टिक से लेकर हर तरह के खर्च में काम आती है टेरर फंडिंग की ये रकम
आधिकारिक सूत्र ने बताया टेरर फंडिंग की ये रकम आतंकी मॉड्यूल से जुड़े आरोपी लॉजिस्टिक से लेकर हर तरह के खर्च में प्रयोग करते हैं। अधिकारी ने उदाहरण देकर बताया कि दिल्ली धमाके से पहले अमोनियम नाइट्रेट खरीदने के लिए, बम धमाके में इस्तेमाल कार के लिए, धमाके के लिए अन्य सामान खरीदने के लिए रुपयों की जरूरत रहती है। बार-बार रेकी करने जाने के लिए, कुछ अन्य सामान खरीदने में होने वाले खर्च सभी इन्हीं रुपयों से किए जाते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Blast Investigations doctors bank accounts funds being funneled through hawala network via a Mewat agent
डॉ. मुजम्मिल अहमद की मां अपने बेटे का तस्वीर दिखाते हुए। - फोटो : बसित जरगर
डायरी में मिले 30 से अधिक नाम व नंबर की भी हो रही जांच
जांच एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया कि डॉ. मुज्जमिल के कमरे से उन्हें एक डायरी के अलावा लैपटॉप समेत अन्य सामान मिला। उस पर जांच चल रही है। उस डायरी में 30 से अधिक लोगों के नाम व मोबाइल नंबर लिखे हुए हैं। इसके साथ ही कई नाम के आगे कुछ रकम भी लिखी हुई है।
विज्ञापन
Delhi Blast Investigations doctors bank accounts funds being funneled through hawala network via a Mewat agent
अल फलाह यूनिवर्सिटी - फोटो : अमर उजाला
इस लिस्ट के आधार पर मोबाइल नंबरों के जरिये जांच कर पता लगाया जा रहा है कि ये कौन लोग हैं और देश के किस हिस्से में एक्टिव है। ये भी शक है कि जिन कुछ नामों के आगे रकम लिखी हुई है, उन्हें आतंकियों की टेरर फंडिंग की रकम पहुंचाई गई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed