फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सूटकेस में ये किसकी लाश: फरीदाबाद में मिला महिला का शव, सबके मन में यही सवाल; यह 'श्रद्धा' तो नहीं?

Thu, 24 Nov 2022 05:59 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 24 Nov 2022 05:59 PM IST
सार

सूचना मिलने पर सूरजकुंड थाना एसएचओ सहित आसपास के चौकी इंचार्ज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
Dead body of woman found in suitcase in Faridabad
फरीदाबाद में सूटकेस में मिला महिला का शव - फोटो : अमर उजाला
फरीदाबाद के सूरजकुंड पाली रोड पर स्थित जंगल में गुरुवार को सूटकेस में एक शव मिलने से सनसनी मच गई है। सूचना मिलने पर सूरजकुंड थाना एसएचओ सहित आसपास के चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे और छानबीन की। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टि सूटकेश में महिला के अवशेष हैं और इस शव की कई महीने पहले यहां फेंका गया होगा क्योंकि यह पूरी तरह से सड़-गल चुकी है। 
Dead body of woman found in suitcase in Faridabad
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

छानबीन में आस-पास से मिले महिला के कपड़े
छानबीन में पुलिस को सूटकेस के आस पास से महिला के कपड़े बरामद हुए हैं। शव के ऊपर का हिस्सा गायब है और कमर के नीचे का ही हिस्सा मिला है। 

Dead body of woman found in suitcase in Faridabad
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

युवक ने दुर्गंध आने पर पुलिस को दी जानकारी
जगंलों में गया एक युवक दुर्गंध के कारण कंकाल के पास पंहुचा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जाकर कंकाल कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dead body of woman found in suitcase in Faridabad
शव के टुकड़े - फोटो : अमर उजाला

बेरहमी से काटा गया शव
पुलिस का कहना है कि कातिल ने शव को बेरहमी से काटकर टुकड़ों में बांट दिया है। बता दें कि दिल्ली में पहले से ही श्रद्धा का मामला अभी अनसुलझा है। ऐसे में लोग कयास लगा रहे हैं कि यह शव के टुकड़े कहीं उसी के तो नहीं। 

विज्ञापन
Dead body of woman found in suitcase in Faridabad
मौके पर मौजूद पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला

कहीं आफताब ने तो नहीं फेंकी ये ट्रोली
थाना सूरजकुंड प्रभारी इंस्पेक्टर बलराज ने बताया दोपहर करीब साढे बाहर बजे उन्हे सूचना मिली कि सूरजकुंड पाली रोड पर एक नीले रंग का ट्राली बैग में कंकाल पड़ा हुआ है। उन्होने मौके पर आकर देखा किसी ने मानव कंकाल फेक रखा है। प्रथम दृष्टया शव महिला का प्रतीत हो रहा है। आशंका है दिल्ली महरौली इलाके में हुए श्रद्धा हत्या कांड के कुछ हिस्से आरोपी ने यहां फेंक दिए हों। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed