फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चिंगारी उठी और घर बना मलबे का ढेर: पांच किमी तक सुनाई पड़ा धमाका, चारों ओर था धुआं ही धुआं, और तबाही के निशां

Thu, 13 Oct 2022 01:15 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 13 Oct 2022 01:15 PM IST
विज्ञापन
Explosion in a house in Gurugram s Nakhdaula village
धमाके से मलबे के ढेर में तब्दील घर - फोटो : अमर उजाला

मानेसर नगर निगम क्षेत्र के नखड़ौला गांव में बुधवार दोपहर करीब तीन बजे एक घर में आतिशबाजी तैयार करते समय जबरदस्त विस्फोट हो गया। इस धमाके में मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गया। धमाके में एक ही परिवार के छह लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। इसमें दो बच्चे भी शामिल हैं। सभी घायलों को गंभीर स्थिति में दिल्ली के सफदरजंग रेफर कर दिया गया है। नखड़ौला के ग्रामीणों के मुताबिक स्थानीय निवासी भगवानदास ऑटो चलाता है। इसके साथ ही शादियों के सीजन में आतिशबाजी भी तैयार करता है। वहीं इस धमाके की गूंज को यादकर अभी भी आस पड़ोस के लोग दहशतजदा हैं।

Explosion in a house in Gurugram s Nakhdaula village
मलबे के ढेर में तब्दील घर - फोटो : अमर उजाला

माना जा रहा है कि बुधवार को आतिशबाजी बनाने के दौरान हल्की सी चिंगारी उठी और आतिशबाजी के लिए रखे बारूद तक जा पहुंची। इससे बारूद तेज धमाके के साथ फट गया। इस धमाके के साथ ही भगवानदास का पूरा मकान ध्वस्त हो गया।

Explosion in a house in Gurugram s Nakhdaula village
धमाके बाद बाहर का हाल - फोटो : अमर उजाला

हादसे में मकान मालिक भगवान दास (47), उसका बेटा मनीष (21), तनुज (9) व बेटी छवि (11) समेत दिल्ली निवासी साढ़ू सुभाष (50) व उसका साथी विष्णु (32) गंभीर रूप से झुलस गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Explosion in a house in Gurugram s Nakhdaula village
धमाके के बाद आसपास के घरों में आईं दरारें - फोटो : अमर उजाला

सभी घायलों को तत्काल सेक्टर-90 स्थित निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां से उन्हें गुरुग्राम रेफर कर दिया गया। बाद में सभी को सफदरजंग अस्पताल दिल्ली भेजा गया। 

विज्ञापन
Explosion in a house in Gurugram s Nakhdaula village
धमाके के बाद दहशत में आसपास के लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्फोट के बाद घटना स्थल के चारों तरफ चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस व सिविल डिफेंस की टीम ने पहुंचकर राहत व बचाव का काम शुरू किया। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ भी जुट गई लेकिन किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा था कि राहत व बचाव कार्य कहां से शुरू करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed