मानेसर नगर निगम क्षेत्र के नखड़ौला गांव में बुधवार दोपहर करीब तीन बजे एक घर में आतिशबाजी तैयार करते समय जबरदस्त विस्फोट हो गया। इस धमाके में मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गया। धमाके में एक ही परिवार के छह लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। इसमें दो बच्चे भी शामिल हैं। सभी घायलों को गंभीर स्थिति में दिल्ली के सफदरजंग रेफर कर दिया गया है। नखड़ौला के ग्रामीणों के मुताबिक स्थानीय निवासी भगवानदास ऑटो चलाता है। इसके साथ ही शादियों के सीजन में आतिशबाजी भी तैयार करता है। वहीं इस धमाके की गूंज को यादकर अभी भी आस पड़ोस के लोग दहशतजदा हैं।
चिंगारी उठी और घर बना मलबे का ढेर: पांच किमी तक सुनाई पड़ा धमाका, चारों ओर था धुआं ही धुआं, और तबाही के निशां
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: आकाश दुबे
Updated Thu, 13 Oct 2022 01:15 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन