{"_id":"6b08a7a51fd70e3494039f53","slug":"beaten-to-death-on-suspicion-of-theft-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: काजू-किशमिश के पैकेट चोरी करने के शक में युवक को बेरहमी से पीटा, ट्रक मालिक ने इतना मारा कि हो गई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: काजू-किशमिश के पैकेट चोरी करने के शक में युवक को बेरहमी से पीटा, ट्रक मालिक ने इतना मारा कि हो गई मौत
Fri, 27 Nov 2026 03:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 27 Nov 2026 03:12 AM IST
सार
एक महीने तक अस्पताल में इलाज होने के बाद सोमवार रात युवक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
demo
विस्तार
नरेला में काजू-किशमिश के पैकेट चोरी करने के शक में ट्रक मालिक ने चालक के साथ मिलकर एक युवक की पिटाई कर दी। एक महीने तक अस्पताल में इलाज होने के बाद सोमवार रात युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक की शिनाख्त अंकित (30) के रूप में हुई है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी ट्रक मालिक अनिल ढाका को हिरासत में लेकर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक अंकित कचरा बीनने का काम करता था। परिवार वालों के मुताबिक, एक महीने पहले उसे कचरे में काजू-किशमिश के कुछ पैकेट मिले, जिसे लेकर वह घर आ गया। इसी दौरान इलाके में एक ट्रक से काजू-किशमिश के पैकेट चोरी होने की बात सामने आई।
विज्ञापन
आरोप है कि ट्रक मालिक अनिल ढाका ने अंकित के पास पैकेट देखे तो उस पर चोरी का शक जताया। इसके बाद उसे पकड़कर बेरहमी से पीटा। परिवार का आरोप है कि ट्रक मालिक चोरी का संदेह होने पर पुलिस में शिकायत करने के बजाए अंकित की पिटाई कर दी।
विज्ञापन
