Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चौंका देने वाली खबर: सोशल मीडिया उजाड़ रहा घर, नोएडा के तीन परिवार बर्बाद

Sat, 13 Jan 2018 10:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 13 Jan 2018 10:16 AM IST
सार

सोशल मीडिया ने तीन जोड़ों के बीच डाली दरार
- सामाजिक बंधनों को खत्म कर रहे स्मार्ट मोबाइल व सोशल मीडिया
- हर महीने आठ-दस मामले पुलिस के पास पहुंच रहे हैं

विज्ञापन
excess use of social media is destroyed family in noida

स्मार्ट मोबाइल और सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ज्यादा सक्रियता निजी जिंदगी में कलह की वजह बनता जा रहा है। मोबाइल और सोशल मीडिया पर व्यस्तता बढ़ने की वजह से लोगों के पास परिवार और समाज के लिए अब पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे हैं। इसकी वजह से परिवार में शक पैदा होना और मोबाइल को लेकर झगड़ा आम हो चुका है। शुक्रवार को ऐसे तीन मामले सामने आए।

Trending Videos
excess use of social media is destroyed family in noida

पत्नी का मोबाइल चेक करने पर पति पहुंचा हवालात: एक पति को पत्नी का मोबाइल फोन चेक करना भारी पड़ गया। पहले तो घर में झगड़ा व हाथापाई हुई। इसके बाद पत्नी ने 100 नंबर पर फोन कर पुलिस बुला ली। सेक्टर-20 पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर पति को गिरफ्तार कर हवालात में डाल दिया। पुलिस के अनुसार पति-पत्नी मूलरूप से मणिपुर के रहने वाले हैं और नोएडा के सेक्टर-29 में रहते हैं। महिला बुधवार रात को किसी से मोबाइल पर बात कर रही थी। पति ने इसके बाद पत्नी से मोबाइल चेक करने के लिए मांगा। पत्नी ने मोबाइल देने से मना कर दिया। इस पर पति भड़क गया। उसने पत्नी के चरित्र पर संदेह जताते हुए उससे लड़ाई-झगड़ा शुरू कर दिया। महिला के विरोध करने पर पति-पत्नी में मारपीट की नौबत आ गई। मारपीट की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोगों ने दोनों को अलग किया। इसके बाद महिला ने पुलिस को फोन कर दिया। पति ने पुलिस के सामने  पत्नी का किसी और से अवैध संबंध होने का संदेह जताया।

excess use of social media is destroyed family in noida

पूर्व प्रेमी पर फेसबुक हैक कर अश्लील पोस्ट डालने का आरोप: ग्रेटर नोएडा की एक कंपनी में सेल्स मैनेजर युवती ने अपने पूर्व प्रेमी पर फेसबुक अकाउंट हैक करने का आरोप लगाया है। युवती के अनुसार उसके अकाउंट से अश्लील फोटो और वीडियो पोस्ट की जा रही है। युवती ने थाना सेक्टर-24 में शिकायत दी है। पुलिस के अनुसार युवती मूलरूप से आगरा की रहने वाली है और मोरना में किरायेे पर रहती है। युवती ने तीन दिन से उसका फेसबुक अकाउंट हैक होने की शिकायत दी है। युवती ने बताया है कि एक माह पहले उसका अपने ब्वॉयफ्रैंड से ब्रेकअप हुआ है। इसका बदला लेने के लिए वही फेसबुक पर अश्लील फोटो और वीडियो पोस्ट कर रहा है। युवती के अनुसार ब्वॉयफ्रैंड को उसके फेसबुक अकाउंट का पासवर्ड पता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
excess use of social media is destroyed family in noida

महिलाओं से चैटिंग करने पर पति-पत्नी में बढ़ा विवाद: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर महिलाओं से पति की चैटिंग से शुरू हुआ विवाद थाने तक पहुंच गया। पति-पत्नी में मारपीट की नौबत आने के बाद महिला ने 100 नंबर पर फोन कर दिया। सेक्टर-39 पुलिस जब मौके पर पहुंची तो महिला ने शिकायत करने से मना कर दिया। पुलिस के अनुसार सेक्टर-44 में रहने वाले पति-पत्नी के बीच दो दिन पहले रात के वक्त सोशल मीडिया को लेकर विवाद हुआ था। पत्नी का आरोप था कि उसका पति ऑफिस से आने के बाद भी देर रात तक महिला मित्रों से चैटिंग करता रहता है। वहीं पति के अनुसार वह मार्केटिंग का काम करता है। काम के सिलसिले में उसे सोशल मीडिया पर लोगों से जुड़े रहने पड़ता है। वह पहले भी कई बार पत्नी को बता चुका है। बावजूद वह बार-बार शक करती है।

विज्ञापन
excess use of social media is destroyed family in noida

हर महीने आठ-दस मामले आते हैं: महिला थाने की प्रभारी निरीक्षक अंजू तेवतिया पारिवारिक विवाद के मामलों में जिला पुलिस की तरफ से संबंधित पक्षों की काउंसलिंग कर रिश्तों को टूटने से बचाने का प्रयास करती हैं। उन्होंने बताया कि स्मार्ट मोबाइल और सोशल मीडिया से परिवारों, खासतौर पर पति-पत्नी में विवाद के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। हर माह ऐसे आठ-दस मामले महिला थाने में भी आते हैं। इस तरह के ज्यादातर मामलों में परिवार काउंसलिंग के बाद भी टूट जाते हैं। कुछ मामलों में लोग अपनी गलती समझ सामान्य जिंदगी में लौटने का प्रयास करते हैं। इससे बचने के लिए जरूरी हैं कि सोशल मीडिया और स्मार्ट फोन पर दायरा सीमित कर परिवार व समाज के लिए भी वक्त निकालें। साथ ही एक-दूसरे पर भरोसा करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed