प्रेमी की बेवफाई से परेशान महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने बुधवार देर शाम फांसी लगा खुदकुशी कर ली। युवती ने सुसाइड नोट में अपने दो साल के प्रेम प्रसंग और प्रेमी की बेवफाई से परेशान होने का जिक्र किया है।
थाना सेक्टर-58 पुलिस ने युवती के परिजनों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम केलिए भेज दिया है। पुलिस आरोपी प्रेमी की तलाश कर रही है। घटना सेक्टर-62 स्थित शांति कुंज अपार्टमेंट की है।
मूलरूप से पटना निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवती (25) यहां सहेलियों के साथ किराये पर रहती थी। उसके पिता पटना में विद्युत विभाग में इंजीनियर हैं। युवती सेक्टर-62 की एक नामी आईटी कंपनी में कार्यरत थी। इसी कंपनी में अंकुश गंदोत्रा नामक युवक भी सॉफ्टवेयर इंजीनियर है।
दोनों के बीच दो साल से प्रेम संबंध थे। थाना सेक्टर-58 प्रभारी अनिल प्रताप सिंह ने बताया कि बुधवार शाम युवती की दोनों सहेलियां ऑफिस से वापस लौटीं तो दरवाजा अंदर से बंद था। सूचना पाकर मौकेपर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो युवती का शव पंखे से लटक रहा था। शव केपास ही सुसाइड नोट मिला है।
शादी से मुकरा था युवक: सुसाइड नोट में युवती ने लिखा है कि उसका दो साल से अंकुश से प्रेम संबंध था। दोनों के शारीरिक संबंध भी थे। इस दौरान वह एक बार गर्भवती भी हुई। अब उसे अचानक पता चला कि अंकुश अपने परिवार की मर्जी से किसी और से शादी कर रहा है।