पहाड़ों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसका असर मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में 1 से 4 जून तक मौसम बदला रहेगा। आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा इस दौरान बहुत हल्की से हल्की बारिश की एक-दो बौछारें पड़ सकती हैं।
आज का मौसम: बारिश के साथ होगी जून की शुरुआत, दो दिन बरसेंगे दिल्ली-NCR में बदरा; मौसम विभाग का यलो अलर्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विकास कुमार
Updated Mon, 01 Jun 2026 12:10 AM IST
सार
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में 1 से 4 जून तक मौसम बदला रहेगा। बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चलेंगी, जिनकी गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहेगी। दोपहर या शाम के समय हवाओं के झोंके 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन