{"_id":"5e6da13b8ebc3ea4dd479217","slug":"delhi-violence-big-revealing-dcp-amit-sharma-was-also-conspired-to-kill","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिल्ली हिंसा में एक और बड़ा खुलासा, रची गई थी डीसीपी की हत्या की साजिश, महिलाओं ने पहना था बुर्का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली हिंसा में एक और बड़ा खुलासा, रची गई थी डीसीपी की हत्या की साजिश, महिलाओं ने पहना था बुर्का
Sun, 15 Mar 2020 09:00 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 15 Mar 2020 09:00 AM IST
विज्ञापन
delhi violence
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के चांद बाग में हुई हिंसा के दौरान डीसीपी अमित शर्मा का हेलमेट उतारने वाली पांचों उपद्रवी महिलाओं की पहचान हो गई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी पांचों महिलाओं ने हेलमेट उतारकर डीसीपी की भी हत्या की साजिश रची थी। आरोपी महिलाओं ने अपनी पहचान छिपाने के लिए बुर्का पहन रखा था। सभी आरोपी महिलाओं को हिरासत में लेकर जांच टीम पूछताछ कर रही हैं।
डीसीपी अमित शर्मा
- फोटो : ANI
हिंसा के दौरान कांस्टेबल रतनलाल के हत्यारों की पहचान के बाद स्पेशल सेल ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज से हुई थी। कांस्टेबल की हत्या में पकड़े गए आरोपियों से पता चला कि डीसीपी अमित शर्मा की हिंसा के दौरान हेलमेट उतारना महज संयोग नहीं था।
delhi violence
- फोटो : शुभम बंसल
हिंसा में शामिल बुर्का पहनी पांच महिलाओं ने डीसीपी को चोटिल करने के लिए उसके सिर से हेलमेट उतारकर फेंक दिया था। इसके बाद उपद्रवियों ने डीसीपी को गंभीर रूप से चोटिल कर दिया था। इस पूरी साजिश का खुलासा पकड़े गए आरोपियों के अलावा बरामद सीसीटीवी फुटेज से हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
delhi violence
- फोटो : अमर उजाला
चांदबाग में कैमरे से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी की पहचान
पुलिस का कहना है कि चांद बाग में पुलिस वालों पर हुए जानलेवा हमले के मामले में उपद्रवियों ने मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे की दिशा बदलने का प्रयास किया था।
पुलिस का कहना है कि चांद बाग में पुलिस वालों पर हुए जानलेवा हमले के मामले में उपद्रवियों ने मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे की दिशा बदलने का प्रयास किया था।
विज्ञापन
delhi violence
- फोटो : अमर उजाला
बरामद फुटेज में एक युवक को साफ तौर पर सबूत छिपाने का प्रयास करते हुए देखा जा सकता है। पुलिस का दावा है कि आरोपी युवक की भी पहचान हो गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।