फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हड्डियां कंपा देने वाली ठंड के साथ मनेगा नए साल का जश्न, दिल्ली में आज पारा 3 डिग्री तक पहुंचने के आसार

Thu, 31 Dec 2020 01:03 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 31 Dec 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Delhi ncr weather update New year celebration with cold mercury dips upto 3 degree Celsius in Delhi
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मैदानी इलाकों में चल रही बर्फीली हवाओं ने दिल्ली में ठंड के टॉर्चर को बढ़ा दिया है। अब लोगों के नए साल का जश्न हाड़ कंपा देने वाली ठंड के साथ मनेगा। मौसम विभाग ने साल के अंतिम दिन यानी आज न्यूनतम पारा तीन डिग्री तक पहुंचने की संभावना व्यक्त की है। बुधवार को भी हाड़ गला देने वाली ठंड ने परेशान किया। ठंड बढ़ने के कारण न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

 
Delhi ncr weather update New year celebration with cold mercury dips upto 3 degree Celsius in Delhi
शीतलहर का प्रकोप जारी है - फोटो : PTI
मौसम विभाग पहले ही भविष्यवाणी कर चुका है कि नए साल की पूर्व संध्या पर ठंड बढने की संभावना है। इसका मुख्य कारण है कि मैदानी इलाकों में शुष्क और बर्फीली हवाएं चल रही हैं। बुधवार को न्यूनतम केसाथ-साथ अधिकतम तापमान में भी गिरावट हुई। अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 16.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 3.5डिग्री सेल्सियय दर्ज किया गया। 
 
Delhi ncr weather update New year celebration with cold mercury dips upto 3 degree Celsius in Delhi
ठंड के चलते अलाव जलाकर हाथ सेंकते लोग - फोटो : अमर उजाला
बीते मंगलवार को न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इससे पहले 20 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो कि इस सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान है। मौसम विभाग मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने पर शीत लहर की घोषणा करता है। गंभीर शीत लहर तब होती है जब न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस या उससे कम होता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi ncr weather update New year celebration with cold mercury dips upto 3 degree Celsius in Delhi
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विभाग के अनुसार पश्चिमी हिमालय से आने वाली ठंडी हवाओं से मैदानी इलाकों में रुक-रुक कर बारिश कर रही है। इससे उत्तर भारत में न्यूनतम तापमान में गिरावट आ रही है। दो जनवरी से अधिकतम तापमान व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। पांच जनवरी तक अधिकतम तापमान 21 डिग्री व न्यूनतम तापमान सात से नौ डिग्री के बीच बने रहने का अनुमान है। इस दौरान हल्की बारिश भी हो सकती है। 
 
विज्ञापन
Delhi ncr weather update New year celebration with cold mercury dips upto 3 degree Celsius in Delhi
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पूर्वानुमान: आसमान साफ रहेगा, सुबह केसमय घना कोहरा रहने की संभावना है। शीत लहर की स्थिति रहेगी।
आज का तापमान
अधिकतम तापमान: 16.4 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 3.5 डिग्री सेल्सियस
31 दिसंबर को सूर्यास्त: शाम 5:35 मिनट
01 जनवरी को सूर्योदय: सुबह 7:14 मिनट
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed