फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहले और अब: तस्वीरों में देखिए खाने की थाली ने कैसे कम की अन्नदाता और सरकार के बीच की दूरी

Wed, 30 Dec 2020 08:00 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 30 Dec 2020 08:00 PM IST
विज्ञापन
Farmers protest update from not accepting govt food to eating together with ministers see pictures
खाने की थाली ने मिटाई दूरियां - फोटो : ANI
कृषि कानूनों के विरोध में बीते 35 दिनों से हजारों किसान दिल्ली की सीमा पर डटे हुए हैं। शीतलहर और घटता तापमान भी उनका हौसला नहीं तोड़ सका। बुधवार को सरकार और किसानों के बीच सातवें दौर की वार्ता हुई। इस दौरान भोजनावकाश के समय एक बार फिर सभी की नजरें किसानों और सरकार पर टिकी रही। आईए तस्वीरों में देखें कि खाने की थाली ने अन्नदाता और सरकार के बीच की दूरियों को कैसे कम कर दिया है-


 
Farmers protest update from not accepting govt food to eating together with ministers see pictures
सरकार के खाने को किसानों ने ठुकराया - फोटो : अमर उजाला
हालांकि बैठक की सफलता और असफलता पर ही इस आंदोलन का भविष्य टिका है। लेकिन पिछली बार भोजनावकाश पर किसानों ने अनोखे अंदाज में विरोध किया था, वहीं इस बार सरकार के प्रतिनिधियों ने किसानों के साथ उनके ही अंदाज में दूरियों को कम करने का प्रयास किया।

 
Farmers protest update from not accepting govt food to eating together with ministers see pictures
अपना खाना खाते किसान - फोटो : ANI
सबसे पहले जब दिल्ली के विज्ञान भवन में किसानों और सरकार के बीच बातचीत हुई थी तो किसानों का गुस्सा साफ देखा जा सकता था। किसान अपनी मांगों को लेकर इतने अडिग और सरकार से इतने नाराज थे कि उन्होंने सरकार द्वारा दिए गए भोजन और चाय तक को स्वीकार नहीं किया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Farmers protest update from not accepting govt food to eating together with ministers see pictures
कृषि मंत्री ने किसानों संग खाया खाना - फोटो : ANI
उस समय किसानों ने विज्ञान भवन में स्पष्ट कहा था कि लंच ब्रेक में सरकार ने हमें खाने और चाय का ऑफर दिया था लेकिन हमने मना कर दिया और अपने साथ ले जाए गए लंगर के खाने को ही खाया। इसके बाद कई तस्वीरें सामने आईं जिसमें किसान नेता अपने खानों को आपसे में बांटकर खाते नजर आए।

 
विज्ञापन
Farmers protest update from not accepting govt food to eating together with ministers see pictures
कृषि मंत्री ने किसानों संग खाया खाना - फोटो : ANI
इसके बाद सरकार और किसानों के बीच कई दौर की बातचीत हुई। आज सातवें दौर में सरकार ने उनकी चार में से दो मांगों पर स्वीकृति दे दी है। बैठक तो देर शाम को खत्म हुई, लेकिन दोपहर के भोजन के समय का नजारा पहले दौर की वार्ता से बिल्कुल भिन्न नजर आया। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed