रविवार को हुई हल्की बारिश के बाद कुछ देर के लिए दिल्ली एनसीआर का मौसम सुहाना जरूर हुआ, लेकिन सोमवार को फिर से उमस बढ़ गई। हालांकि मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी मंगलवार को दिल्ली एनसीआर में काले बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही बिजली और गरज के साथ हल्की बारिश भी होगी।
2 of 5
दिल्ली एनसीआर का मौसम
- फोटो : Amar Ujala
सोमवार को दिनभर भारी उमस, तेज धूप और गर्मी से परेशान लोग टकटकी लगाए आसमान की तरफ ताकते रहे। लोगों को उम्मीद थी कि बादल बरसेंगे, लेकिन दिन भर सूरज चमकता रहा। हालांकि कुछ देर के लिए बादलों ने भी आंख मिचौली की, लेकिन ज्यादातर जगहों से बिना बरसे ही लौट गए। कुछ दिनों तक लगातार सुहाने मौसम का आनंद उठाने के बाद लोगों को सोमवार की उमस ज्यादा परेशान कर रही थी।
3 of 5
दिल्ली एनसीआर का मौसम
- फोटो : Amar Ujala
हालांकि पूर्वी दिल्ली, सेंट्रल दिल्ली और आउटर दिल्ली के कुछ हिस्सों में सोमवार को छिटपुट वर्षा हुई, मगर इससे मौसम में कोई बदलाव नहीं आया। सोमवार को न्यूनतम तापमान जहां 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री तक पहुंच गया।
4 of 5
दिल्ली एनसीआर का मौसम
- फोटो : Amar Ujala
मौसम विभाग ने बताया कि मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। न्यूनतम तापमान 24 और अधिकतम 37 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।
5 of 5
दिल्ली एनसीआर का मौसम
- फोटो : Amar Ujala
मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि इस सप्ताह बुधवार से लेकर शनिवार तक दिल्ली एनसीआर के कई ईलाकों में सामान्य बारिश होगी। इसकी शुरूआत मंगलवार को ही हल्की बारिश के साथ हो जाएगी।