फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वरुण की शादी में मेनका गांधी ने पहनी थी जवाहरलाल नेहरू की बुनी हुई साड़ी, फोटो शेयर कर किया डिलीट

Tue, 23 Jul 2019 12:10 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 23 Jul 2019 12:10 PM IST
विज्ञापन
maneka gandhi tweets i wearing saree woven by pandit nehru in jail on varun wedding then deletes it
मेनका गांधी - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर चल रहे #SareeTwitter ट्रेंड का खुमार उतरने का नाम नहीं ले रहा है। एक ओर जहां इसमें बड़ी-बड़ी हस्तियों ने अपनी पोस्ट डाली, वहीं देश के राजनेता भी इसमें पीछे नहीं है। इसमें एक नया नाम जुड़ गया है मेनका गांधी का। हालांकि उन्होंने अपने ट्विटर पोस्ट के साथ #SareeTwitter हैशटैग नहीं डाला है लेकिन उनके ताजा पोस्ट से यही समझा जा रहा है कि उनका यह पोस्ट इसी ट्रेंड के अंतर्गत डाला गया है।

मेनका गांधी का यह पोस्ट इसलिए भी खास है क्योंकि यह देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू से जुड़ा हुआ है। हालांकि बाद में न जाने क्यों उन्होंने यह पोस्ट डिलीट कर दिया। लेकिन स्क्रीन शॉट के इस दौर में यह पोस्ट डिलीट होने से पहले कई लोगों तक पहुंच चुका था। आगे जानिए क्या है पूरा मामला...

maneka gandhi tweets i wearing saree woven by pandit nehru in jail on varun wedding then deletes it
varun gandhi - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल मेनका गांधी ने सोमवार(22 जुलाई) को अपने बेटे वरुण गांधी की शादी की एक तस्वीर डाली थी। इसमें मेनका गांधी गुलाबी साड़ी में नजर आ रही थीं। इस फोटो के साथ उन्होंने अपनी इस साड़ी की खासियत बताई थी कि यह कॉटन की साड़ी है और ये भी बताया कि इससे पंडित नेहरू कैसे जुड़े हैं।

maneka gandhi tweets i wearing saree woven by pandit nehru in jail on varun wedding then deletes it
maneka gandhi - फोटो : सोशल मीडिया

मेनका गांधी ने अपने पोस्ट में लिखा, 'मैंने जो कॉटन की साड़ी पहनी हुई है उसे पंडित नेहरू ने जेल में बुना था और अब ये साड़ी करीब 70 साल पुरानी हो चुकी है। मैंने इसे अपने बेटे की शादी में बनारस में पहना था। मेरी बहू यामिनी ने जो एंटीक साड़ी पहनी है वह मुझे मेरी सास ने शादी वाले दिन दी थी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
maneka gandhi tweets i wearing saree woven by pandit nehru in jail on varun wedding then deletes it
varun gandhi maneka gandhi - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि इसका कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है कि मेनका गांधी ने अपना ये ट्वीट क्यों डिलीट किया। अब उनके ट्विटर हैंडल पर यह ट्वीट दिख भी नहीं रहा और न ही इसे लेकर उन्होंने कोई सफाई दी है।
विज्ञापन
maneka gandhi tweets i wearing saree woven by pandit nehru in jail on varun wedding then deletes it
प्रियंका गांधी - फोटो : ट्विटर

बता दें कि इससे पहले प्रियंका गांधी ने अपनी शादी वाले दिन की तस्वीर #SareeTwitter ट्रेंड के साथ ट्वीट की थी। इस पर उन्हें शादी की सालगिरह की बधाइयां आने लगी थीं तब उन्होंने स्पष्ट किया था कि उनकी सालगिरह फरवरी में आती है। इसके बाद प्रियंका ने अपने पति रॉबर्ट वाड्रा को टैग करते हुए लिखा कि आप चाहें तो मुझे डिनर पर ले जा सकते हैं।





 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed