फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली की लड़की ने देर रात बियर पीते हुए सोशल मीडिया पर डाली तस्वीर, पूछा- आप पिएंगे?

Sun, 13 Aug 2017 08:51 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 13 Aug 2017 08:51 PM IST
विज्ञापन
delhi girl share her pic with beer and asked if any one want to join her

दिल्ली में रहने वाली एक युवा लड़की ने आधी रात बार में जाकर बियर पीने का फैसला किया। उसने अपनी फोटो खींची और ट्वीट कर सबको बताया कि वो बियर पी रही है और अगर आप चाहें तो उन्हें ज्वॉइन कर सकते हैं।

delhi girl share her pic with beer and asked if any one want to join her

आपको ये बात भले ही अजीब लगे लेकिन, ऐसा करने वाली रि‌द्घिमा मलहोत्रा अकेली नहीं हैं। दिल्ली की कई और लड़कियों ने ऐसी ही तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कहा कि दिन की तरह रात में भी लड़कियां आजाद हैं और जहां जाना चाहती हैं वहां जाने से उन्‍हें कोई नहीं रोक सकता।

delhi girl share her pic with beer and asked if any one want to join her
- फोटो : File Photo

असल में चंडीगढ़ में गत शनिवार को एक आईएएस अधिकारी की बेटी वर्णिका कुंडू देर रात अपने घर जा रही थी। इस दौरान हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे विकास बराला ने अपने एक दोस्त के साथ वर्णिका का पीछा किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
delhi girl share her pic with beer and asked if any one want to join her

इस दौरान वर्णिका ने 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को इस बात की जानकारी दी कि कुछ लोग उनका पीछा कर रहे हैं जिसके बाद कुछ ही देर में पुलिस वहां पहुंच गई और विकास बराला को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
delhi girl share her pic with beer and asked if any one want to join her

हालांकि इसके बाद हरियाणा बीजेपी के उपाध्यक्ष रामवीर भाटी ने एक विवादित बयान देकर मामले को और भड़का दिया। उन्होंने कहा कि लड़कियों को रात में घर से नहीं निकलना चाहिए। इसके बाद ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया स्वरूप लड़कियों ने रात में पार्टी करने और बाहर जाने की बात और तस्वीरें शेयर करना शुरु कर दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed