फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi Girl Accident Case: पीड़ित परिवार ने अंजलि की सहेली निधि पर लगाए गंभीर आरोप, हत्या का केस चलाने की मांग

Thu, 05 Jan 2023 02:08 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 05 Jan 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
Delhi Girl Accident Case Victim s family made serious allegations against Anjali s friend Nidhi
मृतका अंजलि की सहेली निधि - फोटो : सोशल मीडिया

देश को दहला देने वाले कंझावला सड़क हादसे में पीड़ित परिवार ने मृतका की सहेली निधि पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवार ने निधि पर हत्या का केस चलाने की मांग की है। परिवार ने आरोप लगाया है कि अंजलि की हत्या हुई है और कहीं न कहीं इस सब में निधि भी शामिल थी। बता दें कि सीसीटीवी फुटेज में होटल से सहेली के साथ अंजलि निकलती दिख रही है। फुटेज से पता चला कि हादसे से कुछ देर पहले अंजलि की सहेली भी उसके साथ मौजूद थी। दोनों रात करीब 1:31 बजे रोहिणी के सेक्टर-23 के एक होटल से एक साथ निकलती दिख रही हैं।

Delhi Girl Accident Case Victim s family made serious allegations against Anjali s friend Nidhi
पुलिस की गिरफ्त में पांचों आरोपी और मृतका (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

शुरुआत में सहेली स्कूटी चलाकर ले जाती दिखती है। बाद में अंजलि अपनी सहेली को उसके घर के पास छोड़ने जाती दिख रही है। इसके चंद मिनटों बाद वह हादसे का शिकार हो गई। 

Delhi Girl Accident Case Victim s family made serious allegations against Anjali s friend Nidhi
इसी कार से युवती को घसीटा - फोटो : एएनआई

निधि के अपने घर पहुंचने के बाद का सीसीटीवी फुटेज
सुल्तानपुरी केस में घटना की चश्मदीद निधि के अपने घर पहुंचने के बाद का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इस फुटेज में साफ दिख रहा है कि निधि भागते हुए अपने घर के अंदर आती है। वह उस रात करीब डेढ़ बजे घर पहुंची थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Girl Accident Case Victim s family made serious allegations against Anjali s friend Nidhi
kanjhawala girl accident - फोटो : अमर उजाला

साथ थी सहेली, हादसे के बाद भाग गई थी घर
विशेष पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) सागर प्रीत हुड्डा ने बताया, सुल्तानपुरी की घटना में एक नया तथ्य सामने आया है, जिसके अनुसार घटना के वक्त युवती के साथ उसकी सहेली भी थी। हादसे के बाद लड़की डर के मारे भाग गई थी। उसका बयान सीआरपीसी 164 के तहत दर्ज हो रहा है। 

विज्ञापन
Delhi Girl Accident Case Victim s family made serious allegations against Anjali s friend Nidhi
Delhi case - फोटो : अमर उजाला

होटल में हुआ था झगड़ा : मैनेजर 
होटल मैनेजर ने बताया कि अंजलि व उसकी दोस्त निधि का होटल में झगड़ा हुआ था। उसके बाद दोनों स्कूटी पर निकली थी। पुलिस के अनुसार उन्होंने कुछ लड़कों को हिरासत में लिया, जो उन लड़कियों से बात करते दिखे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed