बीते तीन दिनों से दिल्ली में लगातार यमुना नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। रविवार को हथिनीकुंड से पानी छोड़े जाने के कारण इस समय दिल्ली और आसपास के कई इलाकों में यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। दिल्ली में घरों से लेकर श्मशान घाट तक पानी भर गया है जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इस बीच हजारों लोग अपना घर छोड़ सरकारी टेंटों में शिफ्ट होने को मजबूर हो गए हैं, वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अपना घर तब तक छोड़ने को तैयार नहीं हैं जब तक उनकी खाट के नीचे पानी न आ जाए। देखें तस्वीरें...
घरों से लेकर श्मशान घाट तक पानी में डूबी दिल्ली, किसी ने छोड़ा आशियाना, तो कोई खतरे की कर रहा अनदेखी
संतोष कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 21 Aug 2019 02:43 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन