फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली: खतरे के निशान के ऊपर बह रही यमुना, घर छोड़ने को मजबूर हो रहे लोग, देखें तस्वीरें

Tue, 20 Aug 2019 05:48 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Tue, 20 Aug 2019 05:48 PM IST
विज्ञापन
See the latest photos of yamuna river flood in delhi
बाढ़ से बचने के लिए सुरक्षित जगह जाते हुए लोग - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में यमुना का पानी खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है, कई इलाकों में पानी भर चुका है। हथिनीकुंड बैराज से रविवार को छोड़े गए पानी के कारण दिल्ली में चार दशक की सबसे बड़ी बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अधिकारियों के साथ बैठक कर यमुना के किनारे बसे 24 हजार लोगों को हटाने के निर्देश दिए हैं।



See the latest photos of yamuna river flood in delhi
एनडीआरएफ की टीम बाढ़ में रेस्क्यू करते हुए - फोटो : अमर उजाला

सरकार ने उनके लिए 2100 से ज्यादा अस्थायी टेंट बनाए हैं। पुराने लोहे के पुल को वाहनों के लिए बंद कर दिया गया है। केंद्रीय जल आयोग ने कहा है कि दिल्ली में बाढ़ का सबसे ज्यादा खतरा मंगलवार रात से लेकर बुधवार सुबह तक है। इसे लेकर सभी जिम्मेदार महकमे अलर्ट पर हैं।

See the latest photos of yamuna river flood in delhi
बाढ़ से परेशान लोग - फोटो : अमर उजाला

सरकार को चिंता इस बात को लेकर है कि रविवार को हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा गया करीब 21 लाख क्यूसेक पानी 72 घंटे में दिल्ली पहुंच जाएगा। इससे निचले क्षेत्र में तो पानी भरेगा ही, उत्तरी और पूर्वी दिल्ली के भी कई इलाकों में पानी भरने की आशंका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
See the latest photos of yamuna river flood in delhi
बाढ़ में लोगों के साथ जानवर भी परेशान - फोटो : अमर उजाला

कुल 30 स्थानों पर बोट की तैनाती की गई है। यमुना का पानी जिस तरह बढ़ रहा है, उससे बड़ी संख्या में लोग प्रभावित होंगे। सरकारी आंकड़े बताते है कि यमुना खादर में करीब 23,816 लोग रहते हैं। वे झुग्गी खाली नहीं करेंगे तो कभी भी बाढ़ की चपेट में आ सकते हैं। इन लोगों के लिए 2120 अस्थायी टेंट लगाए गए हैं।

विज्ञापन

बाढ़ का पानी घर में घुसने से परेशान लोग

See the latest photos of yamuna river flood in delhi
बाढ़ का पानी घर में घुसने से परेशान लोग - फोटो : अमर उजाला

इसके साथ ही खाने, पानी, शौचालय का भी इंतजाम किया गया है। मुख्यमंत्री का कहना है कि केंद्र सरकार, दिल्ली के उपराज्यपाल और दिल्ली सरकार मिलकर काम कर रहे हैं। बेला गांव, गीता कॉलोनी ब्रिज, तिब्बत मार्केट के पीछे के इलाके के लोग अब भी अपनी झुग्गी छोड़ने को तैयार नहीं हैं। हालांकि इन बस्तियों के लोगों ने भी अपनी तरफ से तैयारी पूरी कर रखी है। आशंका है कि इस बार पानी का स्तर काफी ऊपर जाएगा। यमुना में इस बार गाद बहुत ज्यादा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed