लगे रहो, लगे रहो, लगे रहो केजरीवाल...दिल्ली के चुनाव में आम आदमी पार्टी का ये चर्चित गीत मंगलवार को रुझान आने के साथ ही पार्टी कार्यालय और आप समर्थकों में गूंजता रहा। पार्टी कार्यकर्ता इस गाने पर जमकर नाच-गा रहे थे और राज तिलक की करो तैयारी, आ गए मफलरधारी... केजरीवाल जिंदाबाद, दिल्ली का बेटा कैसा हो, केजरीवाल जैसा हो, हनुमान जी से मिला आशीर्वाद, ये है केजरीवाल...जैसे नारे भी लगा रहे थे।
2 of 11
जश्न में डूबे 'आप' समर्थक
- फोटो : अमर उजाला
आम आदमी पार्टी (आप) कार्यकर्ताओं का जोश सुबह से देखने लायक था। जैसे-जैसे तस्वीर साफ होती गई आप कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों पर नाचना शुरू कर दिया। पार्टी कार्यालय में चारों ओर गुलाल ही गुलाल दिखाई देने लगा।
3 of 11
जश्न में डूबे 'आप' समर्थक
- फोटो : अमर उजाला
एक दूसरे को गुलाल लगाते, नाचते-गाते आप कार्यकर्ता इसे केजरीवाल के काम की जीत बता रहे थे। नकारात्मक राजनीति की हार और दिल्ली के केजरीवाल की जीत की बातें कर रहे थे। कोई पंजाब से आया था तो कोई हरियाणा से। कई लोग तो विदेशों से दिल्ली चुनाव के लिए पहुंचे थे।
4 of 11
जश्न में डूबे 'आप' समर्थक
- फोटो : अमर उजाला
वर्ष 2015 के बाद एक बार फिर डीडीयू मार्ग पर आम आदमी पार्टी के कार्यालय में जश्न, नाच गाना और उत्साह दिखाई दे रहा था। तड़के 4 बजे से ही पार्टी कार्यालय को सफेद और नीले रंग के गुब्बारे से सजाया जा रहा था। कार्यालय के बाहर नए होर्डिंग भी लग चुके थे जिन पर लिखा था, राष्ट्र हित से जुड़े, टोल फ्री नंबर पर कॉल करें। कार्यालय परिसर के बीचों बीच एक बड़ा मंच बनाया।
5 of 11
मंच पर बोलते हुए केजरीवाल
- फोटो : अमर उजाला
पिछली बार भी ऐसा ही मंच सजाया गया था, जिस पर कई चेहरे अरविंद केजरीवाल के साथ जीत के बाद दिखाई दे रहे थे, लेकिन इस बार उनमें से कई चेहरे मंच पर नहीं थे। कुमार विश्वास, योगेंद्र यादव जैसे नेता पार्टी में अब नहीं हैं। राज्यसभा सांसद संजय सिंह जब पार्टी कार्यालय पहुंचे तो उन्होंने मंच से जीत की खुशियां कार्यकर्ताओं से साझा कीं और इसे काम की जीत बताया।