फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi Building Collapsed: देवदूत बनी विक्टर-रैंबो की जोड़ी... महिला को बचाया, चर्चा का विषय बनी इनकी होशियारी

Sun, 20 Apr 2025 08:38 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 20 Apr 2025 08:38 AM IST
सार

दयालपुर इलाके में शुक्रवार देर रात एक चार मंजिला इमारत ताश के पत्तों की तरह भर-भराकर जमींदोज हो गई। अचानक तेज धमाका हुआ तो पड़ोसी नींद से जागे। बाहर निकलकर देखा तो गली में धुंए का गुबार था।

विज्ञापन
Delhi Building Collapsed Victor and Rambo duo became angels
Delhi Building Collapsed - फोटो : अमर उजाला

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर के शक्ति विहार में शनिवार सुबह एनडीआरएफ की टीम मशीनों व डॉग स्क्वायड के साथ बचाव कार्य में जुटी थी। सुबह करीब 11:30 बजे अचानक एक स्थान पर जाकर विक्टर और रैंबो ने भौंकना शुरू कर दिया। टीम के सदस्य फौरन समझ गए कि अंदर मलबे में कोई जिंदा है।



टीम ने तुरंत मलबा हटाना शुरू कर दिया। करीब 20-25 मिनट बाद टीम को एक महिला का हाथ दिखाई दिया। वह हाथ हिला रही थी। अंदर से धीरे-धीरे उसके कराहने की आवाज भी आ रही थी। इसके बाद तहसीन की पत्नी जीनत (58) को निकालकर अस्पताल भेजा गया। लोगों को जब पता चला कि दोनों कुत्तों ने महिला को मलबे से निकालने में मदद की है तो चर्चा का विषय बना रहा। कुछ लोगों ने इन कुत्तों की तस्वीरें भी लीं। दोनों कुत्तों ने मलबे से कई शवों को निकालने में मदद की।

Delhi Building Collapsed Victor and Rambo duo became angels
Delhi Building Collapsed - फोटो : अमर उजाला

15 साल पहले बनाई गई थी 'मौत' की इमारत
दयालपुर इलाके में शुक्रवार देर रात एक चार मंजिला इमारत ताश के पत्तों की तरह भर-भराकर जमींदोज हो गई। अचानक तेज धमाका हुआ तो पड़ोसी नींद से जागे। बाहर निकलकर देखा तो गली में धुंए का गुबार था। इस बीच मौके से चीखने-पुकारने की आवाज आने लगीं। कुछ ही देर में लोगों को इमारत गिरने का अहसास हो गया।

स्थानीय लोग मदद को भागे। बाद में कंट्रोल रूम को कॉल की गई। लोगों ने एक-एक कर घायलों को मलबे से निकालना शुरू कर दिया। इस बीच सूचना मिलने के बाद पुलिस व दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। हादसे के समय इमारत में 22-25 लोग मौजूद थे। घटना को देखते हुए डीडीएमए (दिल्ली आबदा प्रबंधन), एनडीआरएफ, एमसीडी व बाकी बचाव दलों को मौके पर बुला लिया गया।

Delhi Building Collapsed Victor and Rambo duo became angels
Delhi Building Collapsed - फोटो : अमर उजाला

एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत
सुबह होते-होते मलबे से करीब 15 लोगों को निकाल लिया गया, जिनमें चार लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। बाकी दिन भर चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद धीरे-धीरे और लोगों को मलबे से निकालने का सिलसिला जारी रहा। दोपहर तक मृतकों की संख्या 11 तक पहुंच गई। इसमें एक ही परिवार के आठ लोग शामिल हैं। इसके अलावा 11 लोगों का जीटीबी अस्पताल में इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें- कोरोना दे गया चोरी का 'रोग': चोर के निशाने पर रहते थे अस्पताल... डॉक्टरों से करता नफरत; हैरान कर देगा ये मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Building Collapsed Victor and Rambo duo became angels
हादसे में जान गंवाने वाले - फोटो : अमर उजाला

15 साल पहले लापरवाही से इमारत का निर्माण किया गया
शुरुआती जांच के बाद पता चला है कि करीब 15 साल पहले लापरवाही से इमारत का निर्माण किया गया था। पिछले कुछ दिनों से ग्राउंड फ्लोर पर बनी दो दुकानों में काम चल रहा था। दो दुकानों के पार्टिशन को हटाकर एक ही दुकान में तब्दील किया जा रहा था। इसके अलावा गली में मौजूद नाली का पानी भी इमारत की बुनियाद में रिस रहा था। आशंका व्यक्त की जा रही है इसकी वजह से इमारत गिरी।

विज्ञापन
Delhi Building Collapsed Victor and Rambo duo became angels
Delhi Building Collapsed - फोटो : अमर उजाला

सीएम रेखा गुप्ता ने दिए जांच के आदेश
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गहरा दुख जताते हुए हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। दोपहर को स्थानीय भाजपा विधायक मोहन सिंह बिष्ट व दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा घटना स्थल पहुंचे और राहत बचाव कार्य का जायजा लिया। उन्होंने आदेश दिया है कि एरिया में ऐसी और खतरनाक इमारतों को तुरंत खाली करवाया जाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed