एक पोस्टर जांच की दौरान जम्मू कश्मीर पुलिस ने पूरे देश को दहलाने से बचा लिया। आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के इस डॉक्टर माड्यूल ने 32 कारों में पूरे देश को दहलाने की साजिश रची थी। इसके लिए मेवात व आसपास के इलाकों में 60 से ज्यादा लड़ाके (स्लीपर सेल) तैयार किए गए थे। इनमें से ज्यादातर डॉक्टर व चिकित्सा पेशे से जुड़े हुए हैं। इनकी धरपकड़ के लिए पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है। फिलहाल, पुलिस ने मेवात व आसपास के इलाकों से 25 से ज्यादा युवकों को पकड़ा है जिनसे पूछताछ की जा रही है।
खुलासा: 32 कारों से धमाकों के लिए मेवात में तैयार किए गए 60 लड़ाके, एक पोस्टर ने पूरे देश को दहलाने से बचाया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विकास कुमार
Updated Sat, 15 Nov 2025 04:37 PM IST
सार
दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी डॉ. शाहीन ने देश को दहलाने की साजिश के तहत मेवात में 60 से ज्यादा लड़ाके तैयार कर लिए थे। शाहीन इन्हें ट्रेनिंग दे रही थी। साथ ही, ब्रेनबॉश कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन