फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi Elections 2020: इस बार मैदान में हैं डीयू छात्रसंघ के 6 पूर्व अध्यक्ष, दिलचस्प होगी टक्कर

Fri, 07 Feb 2020 02:42 PM IST
प्राची प्रियम चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Fri, 07 Feb 2020 02:42 PM IST
विज्ञापन
Delhi Assembly Elections 2020 DUSU ex presidents fielded by BJP Congress
6 पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष उतरेंगे मैदान में - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली विधानसभा चुनाव में तीनों बड़ी पार्टियों ने अपनी-अपनी रणनीति के हिसाब से उम्मीदवार खड़े किए हैं। पार्टियों ने लोकप्रियता, जनता के बीच पकड़, समीकरण जैसे तमाम आधारों पर जिताऊ उम्मीदवार का चयन किया है। इस बार कई क्षेत्रों में कांग्रेस और भाजपा दोनों ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्षों पर दाव लगाया है। आईए जानते हैं किस पार्टी ने किस डुसु अध्यक्ष को बनाया अपना प्रत्याशी-

Delhi Assembly Elections 2020 DUSU ex presidents fielded by BJP Congress
अलका लांबा

अलका लांबा

पूर्व आप नेता अलका लांबा को इस बार कांग्रेस ने चांदनी चौक से टिकट दिया है। यहां से अलका दूसरी बार मैदान में उतर रही हैं। अलका साल 1995-96 में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष थीं। उस वक्त अलका की उम्र महज 19 साल थी। उन्होंने बतौर एनएसयूआई प्रत्याशी छात्रसंघ चुनाव जीता था।

उन्होंने 20 साल कांग्रेस में रहने के बाद 2014 में आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर लिया था। 2015 में आप के टिकट पर अलका चांदनी चौक से चुनाव लड़ीं और जीत हासिल की। इस बार उनके खिलाफ आप के प्रह्लाद सिंह साहनी और भाजपा के सुमन कुमार गुप्ता हैं। 

Delhi Assembly Elections 2020 DUSU ex presidents fielded by BJP Congress
रॉकी तुसीद - फोटो : Social Media

रॉकी तुसीद

25 वर्षीय रॉकी तुसीद इस बार कांग्रेस के सबसे युवा प्रत्याशी हैं। उन्होंने 2017-18 में कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई से अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी। इस बार कांग्रेस ने उन्हें राजेंद्र नगर से टिकट दिया है। रॉकी के खिलाफ इस बार आम आदमी पार्टी के राधव चड्ढा और भाजपा के आरपी सिंह खड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Assembly Elections 2020 DUSU ex presidents fielded by BJP Congress
नीतू वर्मा - फोटो : Social Media

नीतू वर्मा

नीतू वर्मा मालवीय नगर से कांग्रेस की उम्मीदवार हैं। उन्होंने 1999 से 2002 के बीच तीन बार दिल्ली विश्वविद्यालय चुनाव जीता था। उन्होंने 2002 में छह महीने के लिए अध्यक्ष के साथ ही बतौर पार्षद भी काम किया था। इस बार नीतू के खिलाफ आम आदमी पार्टी से सोमनाथ भारती और भाजपा के शैलेंद्र सिंह मोती खड़े हैं। 

विज्ञापन
Delhi Assembly Elections 2020 DUSU ex presidents fielded by BJP Congress
अनिल झा - फोटो : Social Media

अनिल झा

1997-1998 में एबीवीपी से दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में जीत हासिल करने वाले अनिल झा इस बार किराड़ी विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार हैं। आनिल पांच बार छात्रसंघ चुनाव में जीत हासिल कर चुके हैं। इस बार आनिल के सामने आप के ऋतुराज झा और कांग्रेस के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रहे राजद के रियाजुद्दीन खान खड़े हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed