दिल्ली के चुनावी समर में ऐसी कई सीटें हैं जिनपर सभी की नजर टिकी हुई है। इन हाई प्रोफाइल सीटों के नतीजे कैसे होंगे और किसकी होगी जीत इसका सभी को इंतजार है। आइए जानते हैं कि दिल्ली विधानसभा चुनाव की वीआईपी सीटों के लिए किस पार्टी ने किस उम्मीदवार पर लगाया है दांव-
Delhi Election 2020: इन 10 सीटों पर टिकी है पूरी दिल्ली की निगाहें, दिलचस्प टक्कर का सभी को इंतजार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली
नई दिल्ली विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल खड़े हैं। भाजपा ने उनके खिलाफ युवा नेता सुनील यादव को खड़ा किया है, जबकि कांग्रेस ने इस सीट से रोमेश सबरवाल को टिकट दिया है। नई दिल्ली में केजरीवाल को टक्कर देने के लिए कुल 27 उम्मीदवार ताल ठोक रहे हैं, जिनमें कैब चालक से लेकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तक शामिल हैं।
पटपड़गंज
पटपड़गंज से आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया विधायक हैं। इस बार भी सिसोदिया पटपड़गंज से चुनाव लड़ रहे हैं। उनके खिलाफ भाजपा ने रवि नेगी और कांग्रेस ने लक्ष्मण रावत को टिकट दिया है।
चांदनी चौक
चांदनी चौक का मुकाबला इस बार सबसे दिलचस्प होने वाला है। यहां आप, भाजपा और कांग्रेस से इस बार वही उम्मीदवार खड़े हैं जिन्होंने 2015 में एक दूसरे को टक्कर दी थी। मजेदार बात यह है कि इस बार उम्मीदवारों की पार्टी में अदला-बदली हो गई है। इस बार आप ने प्रहलाद सिंह साहनी को टिकट दिया है, जबकि भाजपा ने सुमन कुमार गुप्ता और कांग्रेस ने अलका लांबा को खड़ा किया है। पिछली बार अलका लांबा आप से और प्रहलाद सिंह साहनी ने कांग्रेस की ओर से यहां चुनाव लड़ा था। अलका चांदनी चौक से विधायक चुनी गई थीं।
ओखला
ओखला का चुनाव इसबार नागरिकता कानून के विरोध में बने माहौल के कारण भी चर्चा का विषय है। यहां से आम आदमी पार्टी के अमानतुल्ला खान विधायक हैं। अमानतुल्ला इस बार भी आप के टिकट पर मैदान में हैं। उनके खिलाफ भाजपा ने ब्रह्म सिंह और कांग्रेस ने परवेज हाशमी को खड़ा किया है।