{"_id":"6af1f5b02b7d83f2860651c0","slug":"diwali-worship-has-evolved-from-account-books-to-laptops-even-atm-cards-have-now-become-a-part-of-the-ritual-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-162603-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: बही-खातों से लैपटॉप तक पहुंची दिवाली पूजा, एटीएम कार्ड भी बना पूजन का हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: बही-खातों से लैपटॉप तक पहुंची दिवाली पूजा, एटीएम कार्ड भी बना पूजन का हिस्सा
विज्ञापन
- डिजिटल दौर में बदली पूजन की परंपरा, व्यापारियों ने कंप्यूटर, मोबाइल और टैबलेट को लगाया तिलक
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश पूजन के साथ सुख-समृद्धि और कारोबार में उन्नति की कामना करने की परंपरा वर्षों पुरानी है। हालांकि, बदलते समय के साथ पूजन के तौर-तरीकों में भी बदलाव आया है। पहले व्यापारी दिवाली पर बही-खातों और कलम की पूजा करते थे, लेकिन अब उनकी जगह कंप्यूटर, लैपटॉप, टैबलेट और मोबाइल ने ले ली है। घरों में भी रुपये-पैसों और तिजोरी के साथ एटीएम कार्ड को पूजन में शामिल किया जाने लगा है। राजधानी में इस बार परंपरा और आधुनिकता का यह मेल देखने को मिला।
चांदनी चौक के कपड़ा व्यापारी राहुल शर्मा ने अपने प्रतिष्ठान में कंप्यूटर और लैपटॉप को तिलक लगाकर उनकी पूजा की। उनका कहना है कि पहले कारोबार का पूरा हिसाब बही-खातों में रखा जाता था, लेकिन अब बिलिंग, भुगतान और हिसाब-किताब का काम कंप्यूटर से होता है। इसलिए दिवाली पर इन उपकरणों का पूजन भी कारोबार की परंपरा बन गया है।
करोल बाग के व्यापारी संजय जैन ने बताया कि अब व्यापार का बड़ा हिस्सा मोबाइल और ऑनलाइन माध्यमों से संचालित होता है। ग्राहकों के ऑर्डर, भुगतान और लेनदेन मोबाइल के जरिए होते हैं। ऐसे में उन्होंने मोबाइल और टैबलेट को भी लक्ष्मी पूजन में शामिल किया। वहीं, सदर बाजार के व्यापारी अमित बंसल का कहना है कि बही-खातों का महत्व आज भी है, लेकिन डिजिटल दौर में कंप्यूटर कारोबार की नई बही बन गया है।
विज्ञापन
घरों में भी दिखा बदलाव : व्यापारिक प्रतिष्ठानों के साथ घरों में भी लक्ष्मी पूजन के दौरान परंपरा और आधुनिकता का मेल दिखाई दिया। पश्चिमी दिल्ली निवासी सपना ने रुपये, गहनों और तिजोरी के साथ एटीएम कार्ड भी पूजन स्थल पर रखा। उनका कहना है कि आज बैंकिंग और पैसों के लेनदेन में एटीएम कार्ड और डिजिटल बैंकिंग की अहम भूमिका है। इसलिए इसे भी पूजा में शामिल किया।
द्वारका निवासी कविता ने बताया कि दिवाली पर तिजोरी और धन की पूजा के साथ आर्थिक समृद्धि के साधनों का पूजन करना शुभ माना जाता है।