{"_id":"5b20b80a4f1c1bf46e8b779d","slug":"daati-maharaj-rape-case-victim-recorded-her-statement-at-saket-court-of-delhi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पीड़िता की चौंकाने वाली आपबीती, 'कई दिन तक दाती महाराज और सहयोगियों ने अंधेरी गुफा में की हैवानियत'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीड़िता की चौंकाने वाली आपबीती, 'कई दिन तक दाती महाराज और सहयोगियों ने अंधेरी गुफा में की हैवानियत'
Thu, 14 Jun 2018 11:01 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 14 Jun 2018 11:01 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
dati maharaj
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिल्ली के छतरपुर स्थित शनि धाम मंदिर के संस्थापक दाती महाराज उर्फ मदनलाल पर दुष्कर्म मामले की जांच फतेहपुरबेरी थाना पुलिस से लेकर दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा को सौंपी दी गई है। सोमवार रात ही आदेश हो गए थे। दूसरी तरफ पीड़ित युवती ने मंगलवार को साकेत कोर्ट की ड्यूटी एमएम के सामने 164 के तहत बयान दर्ज करवाया।
2 of 6
दाती महाराज
अधिकारियों के मुताबिक, युवती अपने बयान पर कायम है। युवती के वकील के मुताबिक उसने कहा कि मैं जिंदा रहूंगी या नहीं, इसका मुझे पता नहीं है, लेकिन मेरे इस कदम से दूसरी लड़कियों की जिंदगी बर्बाद होने से बच जाएगी। पीड़िता ने जो बयान पुलिस को दिया था वही कोर्ट में दोहराया है। उसने बताया कि 9 फरवरी 2016 को एक सेवादार मुझे दिल्ली के असोला स्थित आश्रम में दाती महाराज के पास ले गई थी।
3 of 6
dati maharaj
यहां उसे एक अंधेरे में गुफानुमा कमरे में ले जाया गया था। उस कमरे में दाती और उसके सहयोगियों ने दुष्कर्म किया। मार्च 2016 में राजस्थानी के पाली जिले के गुरुकुल आश्रम में भी दाती और उसके सहयोगियों ने हवस का शिकार बनाया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि मेरे साथ कई दिन तक हैवानियत की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
dati maharaj
वहीं अपराध शाखा के संयुक्त पुलिस आयुक्त आलोक कुमार ने बताया कि केस की फाइल अपराध शाखा को कुछ दिन में मिल जाएगी। इसके बाद जांच शुरू होगी। चाणक्यपुरी स्थित इंटर स्टेट सेल मामले की जांच करेगी। दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस की टीम दाती महाराज की तलाश के लिए राजस्थान जाएगी।
विज्ञापन
5 of 6
फाइल फोटो
कई टीमों का गठन कर दिया गया है। हालांकि, दाती महाराज ने एक बयान में पुलिस को जांच में सहयोग करने की बात कही है। दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने बताया कि युवती की सोमवार को सफदरजंग अस्पताल में मेडिकल जांच कराई गई थी। मेडिकल जांच की रिपोर्ट आने के बाद ही आगे कुछ कहा जा सकता है। युवती के वकील प्रदीप तिवारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को साकेत कोर्ट में 164 के तहत बयान दर्ज करने के दौरान अपराध शाखा के अधिकारी भी मौजूद थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।