फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नोटबंदी पर भारी पड़ी इंसानियत, दिव्यांग को पीठ पर बैठाकर बदलवाया नोट

Fri, 18 Nov 2016 10:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 18 Nov 2016 10:48 AM IST
विज्ञापन
currency problem in the city narendra modi
note - फोटो : अमर उजाला

सुबह 9 बजे से लोगों ने बैंकों के बाहर लाइन लगाना शुरू कर दिया। बैंक के साथ-साथ पोस्ट आफिस में भी कतारें दिखीं। सेक्टर-19 स्थित पोस्ट ऑफिस में महिला व पुरुष की अलग लाइन लगी थी। वहीं, दूसरी ओर कई एटीएम खराब व बंद मिले जिससे परेशान होकर लोगों का गुस्सा फूटा। अमर उजाला संवाददाता आशुतोष दुबे व फोटोग्राफर राजन राय की रिपोर्ट...

दोपहर 12:30 बजे : डाकघर में दिखी मानवता

currency problem in the city narendra modi
डाकघर में दिखी मानवता।

सुबह 10 बजे : चार लाइन नहीं, एक लंबी लाइन
सेक्टर-1, 2, 18, 24, 61, 62 स्थित बैंक में चार लाइन की जगह एक लंबी कतार देखने को मिली। कई बैंकों के बाहर वरिष्ठ नागरिक व महिलाएं भी एक ही लाइन में खड़े दिखे। जमकर हंगामा भी हुआ।

उंगली पर स्याही लगाई गई

currency problem in the city narendra modi
दोपहर साढ़े 11 बजे : सिक्कों की थैलियां मिलीं
सेक्टर-41, 50, 15, 18 में स्थित बैंकों में भी भीड़ रही, लेकिन पुराने नोट के बदले लोगों को 5 व 10 के सिक्कों की थैलियां दी जा रही थीं। सेक्टर-2 स्थित एसबीआई बैंक से बाहर आए लोगों के हाथों में सिक्कों की थैलियां भी दिखी। लोग चिल्लर लेकर परेशान भी नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
currency problem in the city narendra modi
note - फोटो : अमर उजाला

सेक्टर-19 स्थित डाकघर में मानवता का नजारा देखने को मिला। दोपहर 1 बजे दिव्यांग चुन्नू हजार रुपये का नोट लेकर साथी की पीठ पर बैठकर पहुंचा। उसने बताया कि वह ई-रिक्शा चलाता है। निजाम पीठ पर बिठाकर लाया है। वह लाइन में जाकर खड़ा हो गया। पोस्टमास्टर राकेश रैना ने इस बात पर गौर किया। उन्होंने खुद के पास से 100 रुपये के 10 नोट निकालकर चुन्नू को दे दिए।

विज्ञापन
currency problem in the city narendra modi
note - फोटो : अमर उजाला

शहर के अधिकांश बैंकों में बृहस्पतिवार को रुपये बदलने के बाद लोगों की उंगली पर स्याही लगाई गई। हालांकि, कुछ बैंकों में स्याही न पहुंचने की वजह से मार्कर लगाया गया। बैंक अधिकारियों का कहना है कि कई लोग बार-बार पुराने नोट बदलकर जा रहे हैं। इसके चलते स्याही लगाने का फैसला सही लिया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed