इसे लापरवाही कहें या जान-बूझकर की गई गलती, लेकिन जेवर पुलिस ने मृत व्यक्ति के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। हैरानी की बात यह है कि सुबह पुलिस ने पेड़ से उतारकर उस व्यक्ति का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा और दोपहर होते होते उसके खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया।
वाह री यूपी पुलिस! सुबह पेड़ से जिसकी उतारी लाश, दोपहर उसी मुर्दे के खिलाफ दर्ज किया केस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेवर कोतवाली पुलिस को मंगलवार सुबह कस्बे के लोगों ने दाऊजी मंदिर के पीछे जंगलों में नीम के पेड़ पर कोठेतरिया निवासी गौरव पुत्र रामू का शव लटका होने की सूचना दी। पुलिस ने गौरव का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दोपहर होते-होते जेवर पुलिस ने गौरव पुत्र रामू जाटव के खिलाफ पड़ोसी रघुराज सिंह की शिकायत पर कमल पुत्र समय सिंह की गर्दन पर हमला करने और गाली-गलौज के बाद जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर दिया। जांच सब इंस्पेक्टर ईशम सिंह को सौंपी गई।
गौरव के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने की सूचना उसके परिजनों को बुधवार सुबह मिली। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर सवालिया निशान लगाए और आरोप लगाया कि गौरव ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उसकी हत्या की गई थी। इसकी शिकायत मंगलवार को जेवर कोतवाली पुलिस को दी गई थी, लेकिन हत्यारों को बचाने के लिए जेवर पुलिस ने उसके खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कर दिया।
सोमवार को घटना और मंगलवार को रिपोर्ट पुलिस के अनुसार, गौरव ने कमल की गर्दन पर ब्लेड से हमला किया था। कमल का दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। परिजन का कहना है कि कमल पर हमला सोमवार को हुआ, लेकिन पुलिस ने मंगलवार को करीब तीन बजे शिकायत मिलने पर इसे दर्ज किया। मंगलवार सुबह ही पेड़ पर लटका गौरव का शव बरामद हुआ था।
गौरव ने पड़ोसी कमल पुत्र समय सिंह की गर्दन पर सोमवार को हमला कर उसे गंभीर घायल कर दिया था। इसकी शिकायत कमल के परिजनों ने पुलिस को दी थी। इसकी जांच के बाद मंगलवार को गौरव पुत्र रामू निवासी कोठेतरिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं, गौरव ने घटना को अंजाम देने के बाद खुद को फांसी लगा ली, जिसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डाक्टरों ने पुष्टि की है। गौरव की मौत हो चुकी है, इसलिए अब मुकदमे में एफआर लगा दी जाएगी।- राजपाल सिंह, कोतवाली प्रभारी जेवर