फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्कूल के बाथरूम में 7 साल के मासूम का कत्ल, कमिश्नर ऑफिस के बाहर बैठे अभिभावक

Sat, 09 Sep 2017 11:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Sat, 09 Sep 2017 11:19 AM IST
विज्ञापन
see photos of gurugram ryan international school murder case, angry parents do violence in schooll
ryan school - फोटो : अमर उजाला

भोंडसी स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार को गला काटकर सात वर्षीय मासूम की हत्या के सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। इसी के व‌िरोध में छात्र के प‌र‌िजन कम‌िश्नर कार्यालय के बाहर धरना दे रहे हैं।


see photos of gurugram ryan international school murder case, angry parents do violence in schooll
ryan school - फोटो : अमर उजाला

कक्षा दो में पढ़ने वाले प्रद्युमन ठाकुर का शव सुबह स्कूल टॉयलेट में मिला। बादशाहपुर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हत्या की सूचना के बाद करीब एक हजार अभिभावक स्कूल में जमा हो गए।

see photos of gurugram ryan international school murder case, angry parents do violence in schooll
ryan school - फोटो : अमर उजाला

गुस्साएं अभिभावकों ने स्कूल में जमकर तोड़फोड़ की और सिविल लाइन स्थित पोस्टमार्टम हाउस के बाहर भी अभिभावकों ने सड़क जाम कर दिया। स्कूल की तरफ से सांत्वना देने पहुंचे शिक्षकों पर परिजनों ने हमला बोल दिया। पत्थर मारकर गाडिय़ों का शीशा फोड़ दिया। घटना के बाद स्कूल में छुट्टी कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
see photos of gurugram ryan international school murder case, angry parents do violence in schooll
ryan school - फोटो : अमर उजाला

स्कूल के पीछे श्यामकुंज गली-2 में रहने वाले प्रद्युमन को उसके पिता वरुण ठाकुर शुक्रवार सुबह करीब 07.55 बजे स्कूल की गेट पर छोड़कर आए थे। इसके थोड़ी देर बाद करीब 08.10 बजे स्कूल के एक माली ने खून से लथपथ प्रद्युमन को टॉयलेट के बाहर गिरा देखा।

विज्ञापन
see photos of gurugram ryan international school murder case, angry parents do violence in schooll
ryan school - फोटो : अमर उजाला

इसकी जानकारी जूनियर विंग की कॉर्डिनेटर को दी गई और पुलिस को इत्तेला किया गया। प्रद्युमन के पिता को बच्चे की तबीयत के खराब की सूचना दी गई और तत्काल बादशाहपुर के निजी अस्पताल में आने की बात कही गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed