हरियाणा के पलवल में 2018 की पहली रात को जिस साइको किलर ने लोगों को में दहशत भर दी उसे गिरफ्तार करवाने में उसके एक बहुत करीबी शख्स का हाथ था। उसकी करीबी की सूचना पर ही साइको किलर नरेश धनखड़ को मंगलवार सुबह गिरफ्तार किया गया।
2 of 6
psycho killer in palwal
- फोटो : अनूप पराशर
नरेश धनखड़ का ससुर गांव जवां निवासी धर्मपाल जो कि आजकल आदर्श कालोनी में रहता है, वह सुबह करीब सात बजे पलवल थाने में घबराता हुआ पहुंचा। उसने बताया कि उसका दामाद घर के बाहर है और किसी की जान लेने की कोशिश में है।
3 of 6
psycho killer in palwal
- फोटो : अनूप पराशर
उसके हाथ में रॉड है और उस पर खून लगा हुआ है। यह जानकारी मिलते ही पुलिस फुर्ती से सुखराम अस्पताल के पीछे आदर्श कालोनी में पहु्चं गई। वहां पहुंचने पर जैसे ही पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपी नरेश धनखड़ ने उन पर रॉड से हमला कर दिया।
4 of 6
psycho killer in palwal
- फोटो : अनूप पराशर
पुलिसकर्मी रामदिया ने रॉड हाथ से रोकने का प्रयास किया और पुलिसकर्मी लुकेमान ने उसे पीछे से पकड़ लिया। इतनी देर में ही अन्य पुलिसटीम मौके पर पहुंच गई और लोगों की सहायता से उसे काबू किया। इस दौरान नरेश के भी सिर पर चोट आई हुई थी।
5 of 6
psycho killer in palwal
- फोटो : अनूप पराशर
पुलिस उसे काबू करते ही सिविल अस्पताल में लाई और वहां उसे इंजेक्शन देने के बाद प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद उसे फरीदाबाद बादशाह खान अस्पताल लाया गया।