{"_id":"572eee174f1c1b083f5ce221","slug":"kinnars-attack-out-side-a-pub-in-gurgaon","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पब से बाहर निकलने किन्नरों ने हॉकी और बेसबॉल से किया हमला, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पब से बाहर निकलने किन्नरों ने हॉकी और बेसबॉल से किया हमला, केस दर्ज
Sun, 08 May 2016 01:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sun, 08 May 2016 01:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गुड़गांव-महरौली रोड पर शुक्रवार देर रात पब से बाहर निकलने के दौरान किन्नरों की कार में दिल्ली के लक्ष्मी नगर निवासी नेस्ले कंपनी के कर्मचारी की कार से टक्कर लग गई। इसके बाद किन्नरों ने हंगामा शुरू कर दिया। किन्नरों पर आरोप है कि उन्होंने हॉकी और बेसबॉल से नेस्ले कंपनी के कर्मचारी की कार में तोड़फोड़ की। गाड़ी संख्या के आधार पर सेक्टर-29 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार देर रात एमजी रोड स्थित एक पब से लोग बाहर निकल रहे थे। पब से बाहर आने वालों में कुछ किन्नर भी शामिल थे। किन्नर अपनी कार में बैठे ही थे, इसी दौरान दूसरी स्विफ्ट कार से उनकी टक्कर हो गई और कार का साइड मिरर टूट गया। इस पर कार में बैठे युवक ने उन्हें आगे निकलने के लिए कहा।
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
बस इसी बात को लेकर कार में बैठे किन्नरों का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया। आरोप है कि कार से निकले किन्नर अपने साथ बेसबॉल और डंडा लेकर आए और युवक की कार पर मारना शुरू कर दिया, जिससे कार का अधिकतर हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
मौके पर मौजूद कुछ लोग इसका वीडियो बनाने लगे, जिसे देखकर किन्नर और बौखला गए और उन्हें भगाना शुरू कर दिया। काफी देर तक रोड पर हंगामा चलता रहा। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुूंची पुलिस ने हालात संभालने की कोशिश की।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
महिला पुलिस की मौजूदगी में भी किन्नर युवक से हाथापाई करते रहे। जब तक पुलिस आगे की कार्रवाई करती, तब तक किन्नर फरार हो गए। दिल्ली के रहने वाले प्रिंस की शिकायत पर सेक्टर-29 थाना पुलिस ने वाहन संख्या के आधार पर अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।