फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पत्रकार पूजा की मौत में आरोपी इंस्पेक्टर जब पहुंचा कोर्ट तो देखने के लिए उमड़ पड़ा हुजूम

Sat, 07 May 2016 02:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 07 May 2016 02:46 PM IST
विज्ञापन
heavy crowed at court to see journo pooja death case accused amit
- फोटो : अमर उजाला

पत्रकार पूजा तिवारी की मौत के मामले में आरोपी बनाए गए इंस्पेक्टर अमित कुमार की शुक्रवार को अदालत में पेशी के दौरान वकीलों और वादकारियों की भीड़ जमा हो गई थी। पुलिस की घेराबंदी में अमित को अदालत पेश किया गया। दोपहर बाद सूरजकुंड थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार जब उसे अपनी गाड़ी में बैठाकर अदालत परिसर में दाखिल हुए तो अमित को देखने के लिए परिसर में एकाएक भीड़ एकत्र हो गई। यही नहीं उसकी एक झलक पाने के लिए वकील और वादकारी अदालत भवन के बालकनी से उसे निहारते रहे। 

heavy crowed at court to see journo pooja death case accused amit
- फोटो : अमर उजाला

उधर बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा कमेटी के सदस्य शिवदत्त वशिष्ठ ने इस मामले की निष्पक्ष जांच के लिए विशेष जांच दल गठित करने की मांग की ताकि घटना की सच्चाई लोगों के सामने आ सके। बता दें कि पत्रकार पूजा तिवारी की मौत मामले में पुलिस ने आरोपी इंस्पेक्टर अमित को पूछताछ के लिए चार दिन की रिमांड पर लिया है। पुलिस अमित से पूजा के लापता हुए कुछ मोबाइल फोन और लैपटॉप बरामद करने के प्रयास में है। लैपटॉप में पूजा की ईमेल डिटेल, सोशल साइट अकाउंट पर की गईं पोस्ट और उसके कई मोबाइल फोन की कॉल डिटेल से पुलिस को मौत से जुड़े काफी सबूत हाथ लगने की उम्मीद है।

heavy crowed at court to see journo pooja death case accused amit
- फोटो : अमर उजाला

जानकारी के अनुसार, सेक्टर-46 स्थित सद्भावना अपार्टमेंट में रहने वाली पत्रकार पूजा तिवारी की रविवार रात फ्लैट नंबर 509 की बालकनी से गिरकर मौत हो गई थी। उस समय फ्लैट में इंस्पेक्टर अमित और पूजा की पत्रकार सहेली अमरीन खान मौजूद थे। घटना के कुछ समय पहले ही बंकी नामक एक पुरुष मित्र को लेकर पूजा तिवारी और इंस्पेक्टर अमित के बीच विवाद हुआ था। पूजा ने लखनऊ में रहने वाले अपने दोस्त भरत से इस बारे में फोन पर बातचीत की थी। इंस्पेक्टर अमित ने बीच में फोन छीन कर भरत से बंकी के बारे में पूछताछ शुरू कर दी थी। इस पर दोनों में विवाद होने लगा और कॉल काट दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
heavy crowed at court to see journo pooja death case accused amit
- फोटो : अमर उजाला

जांच-पड़ताल में इंस्पेक्टर अमित के पूजा तिवारी से संबंध होने की बात सामने आई थी। पुलिस के मुताबिक, पूजा कई मोबाइल फोन और लैपटॉप रखती थी जो घटना के बाद से गायब हैं, इन वजहों से अमित संदेह के घेरे में आ गया है। बृहस्पतिवार को बयान दर्ज कराने अनखीर चौकी पहुंचे इंस्पेक्टर अमित को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। 

विज्ञापन
heavy crowed at court to see journo pooja death case accused amit
- फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार दोपहर बाद आरोपी को सीजेएम तरुण सिंघल की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे चार दिन की रिमांड पर भेज दिया गया। इस दौरान अदालत में भीड़ लगी रही। एसीपी बल्लभगढ़ गजेंद्र कुमार ने बताया कि मृतका के लैपटॉप, मोबाइलों से काफी जानकारी मिलने की उम्मीद है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed