दिल्ली के द्वारका स्थित ओयो होटल के एक रूम में प्रेमी युगल ने जब एक ही पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली थी तो यह एक आम सुसाइड केस जैसा लगा था। लेकिन जब पता चला कि कपल में लड़के की आयु 18 वर्ष है और लड़की की उससे तीन साल ज्यादा यानी 21 है तो यह एक अलग ही मामला बन गया।
2 of 8
suicide in oyo hotel dwarka
- फोटो : सोशल मीडिया
इस प्रेमी युगल ने एक ही पंखे से फांसी लगा कर तो जान दी लेकिन अपने सुसाइड के लिए कोई नोट नहीं छोड़ा जिसकी वजह से इस मामले को सुलझाना बेहद ही मुश्किल हो गया है। इस केस की छानबीन कर रही पुलिस टीम ने कमरे की तफतीश में कुछ ऐसा पाया है जिससे वो बड़े हैरान हुए हैं।
3 of 8
suicide in oyo hotel dwarka
- फोटो : सोशल मीडिया
एक बात तो यह सामने आई है कि कपल ने फांसी से पहले अपनी नस भी काटी थी। लेकिन जो सबसे मुख्य बात सामने आई है वो है कि पुलिस को होटल के उस कमरे से बर्थडे वाला गुब्बारा भी मिला है। अब पुलिस को यह समझ नहीं आ रहा कि यह गुब्बारा कहां से आया।
4 of 8
suicide in oyo hotel dwarka
- फोटो : सोशल मीडिया
फिलहाल पुलिस यह मानकर ल रही है कि इन दोनों ने पहले तो अपना जन्मदिन मनाया और फिर नस काटी उसके बाद अपने को पूरी तरह से खत्म करने के लिए फांसी से झूल गए।
5 of 8
द्वारका के ओयो होटल में कपल ने किया सुसाइड
- फोटो : अमर उजाला
वहीं पुलिस के लिए इस केस को सुलझाना इसलिए भी मुश्किल हो रहा है क्योंकि दोनों के परिवारों से कोई मदद नहीं मिल रही है। परिवारों का कहना है कि वह नहीं जानते थे कि दोनों में दोस्ती है।