गाजियाबाद के खोड़ा में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जिसमें एक युवक ने अपने पिता को जगाकर पहले तो गुड बाय कहा फिर वहीं धड़ाम से गिर पड़ा। यह सब देखकर उसके घर के दरवाजे पर खड़ी लड़की वहां से भाग गई। आखिर क्या है ये पूरा मामला जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर...
2 of 5
suicide attempt in ghaziabad
- फोटो : अमर उजाला
साहिबाबाद के खोड़ा में बुधवार सुबह प्रेम-प्रसंग में एक युवक ने गले में ब्लेड मारकर खुद को घायल कर लिया। सुबह गले में ब्लेड मारकर बेटा पिता के पास पहुंचा और उन्हें जगाकर गुड बाय बोलकर वहीं गिर गया। परिजनों ने उसे नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी है। पिता का आरोप है कि घटना से पूर्व युवक अपनी प्रेमिका से मिल कर आया था। आत्महत्या की कोशिश करते देख युवती लौट गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवती से पूछताछ कर रही है।
3 of 5
suicide attempt in ghaziabad
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार, मूलरूप से हाथरस निवासी एक व्यक्ति खोड़ा की एक कालोनी में परिवार के साथ रहते हैं। वह रिक्शा चलाते हैं। उनका बड़ा बेटा (22) पूर्व में नोएडा स्थित एक शॉप पर पिज्जा डिलीवरी करता था। करीब एक माह से वह घर पर ही था। पिता ने बताया कि बुधवार सुबह करीब नौ बजे बेटा अपनी बड़ी बहन और मां को बाइक से ड्यूटी पर छोड़कर घर लौटा था। वह पिता से कुछ देर में घर लौटने की बात कहकर बाहर चला गया।
4 of 5
suicide attempt in ghaziabad
- फोटो : अमर उजाला
करीब आधे घंटे बाद बेटा घर आया तो पिता कमरे में सो रहे थे। बेटे ने उन्हें जगाकर गुड बाय बोला और जमीन पर गिर गया। पिता ने देखा तो उसके गले से खून निकल रहा था। बेटे ने गले में ब्लेड मारा हुआ था। पिता ने आवाज लगाकर आसपड़ोस के लोगों को एकत्र किया। उनकी मदद से खोड़ा के एक निजी अस्पताल में बेटे को लेकर पहुंचे। जहां से युवक को गंभीर हालत में नोएडा के अस्पताल रेफर किया गया। एएसपी रवि कुमार ने बताया कि बुधवार शाम तक किसी पक्ष ने कोई शिकायत नहीं दी है। युवती से पूछताछ की जाएगी।
5 of 5
suicide attempt in ghaziabad
- फोटो : अमर उजाला
पिछले एक सप्ताह से युवती को लेकर था परेशान
पिता के मुताबिक, युवक का मोहल्ले में एक युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। वह पिछले करीब एक सप्ताह से परेशान था। इसकी जानकारी उसने अपने पिता को भी दी थी। पिता का आरोप है कि जिस समय युवक ने आत्महत्या का प्रयास किया, उस समय उसकी प्रेमिका कमरे के बाहर खड़ी थी। प्रेमी को तड़पता देखकर वह भाग गई। पिता का कहना है कि उसके घर के बाहर बरामदे में लगे सीसीटीवी फुटेज में युवती जाती हुई दिख रही है।