गीता कॉलोनी में रोडरेज में सुशील चौहान की गोली मारकर हत्या के मामले में मृतक के परिजनों ने पुलिस और सुशील के दोस्तों की थ्योरी पर शक जताया है। परिवार ने कार में मौजूद उसके दोस्त पर ही रंजिश की वजह से हत्या करने का आरोप लगाया है। जबकि जिला पुलिस उपायुक्त मेघना यादव ने रोडरेज को हत्या का कारण बताया है। बता दें कि परिवार के शक का कारण उनके द्वारा उठाए जा रहे सवाल हैं जिनका जवाब पुलिस नहीं दे रही है। जानिए क्या हैं वो 5 सवाल...
2 of 6
road rage in delhi
- फोटो : अमर उजाला
सुशील मौजपुर स्थित नूर-ए-इलाही स्थित एक फैक्टरी में नौकरी करता था। सुशील के भाई मुकेश ने बताया कि फैक्टरी में काम करने वाले सुशील के एक दोस्त ने मुकेश को बताया कि दो दिन पूर्व सुशील व कार्तिक का किसी लड़की को लेकर आपस में झगड़ा हुआ था।
3 of 6
road rage in delhi
- फोटो : अमर उजाला
कार्तिक ने सुशील को देख लेने की धमकी दी थी। सुशील ने झगड़े के बारे में मुकेश को भी बताई थी। परिवार पुलिस व सुशील के दोस्तों की बताई गई थ्योरी मानने को तैयार नहीं है। इधर, पुलिस की पूछताछ में भी सुशील के दोस्त व तीन लड़कियां बार-बार बयान बदल रहे हैं।
4 of 6
road rage in delhi
- फोटो : अमर उजाला
घायल होने के बाद भी आखिर क्यों चलवाई सुशील से कार
परिजनों ने घायल होने के बाद भी सुशील से कार चलवाने की बात पर भी संदेह जताया है। परिजनों का आरोप है कि इस पूरे मामले के पीछे गहरी साजिश है। पुलिस को इस साजिश से पर्दा उठाना चाहिए। परिजनों का आरोप है कि शायद कार में बैठे-बैठे ही सुशील को गोली मारी गई है।
5 of 6
road rage in delhi
- फोटो : अमर उजाला
परिजनों का कहना है कि यदि रोडरेज में बदमाशों ने सुशील को गोली मारी तो बाकी लोगों को क्या छोड़ दिया। परिजन सुशील के दोस्तों पर ही शक जता रहे हैं। वही पुलिस परिवार के आरोपों से इंकार कर रही है। पुलिस अधिकारियों रोडरेज में ही सुशील की हत्या की बात कर रहे हैं।