फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Accusation of rape involving threats to circulate an obscene video.

Ballia News: अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म का आरोप

Thu, 10 Sep 2026 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Accusation of rape involving threats to circulate an obscene video.
हल्दी। थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने मुड़ाडीह निवासी पर वर्ष 2021 से इच्छा के विरुद्ध दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो व फोटो बनाकर लगातार शोषण करने का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि आरोपी वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसका शोषण करता रहा। अब शादी तय होने के बाद कथित फोटो-वीडियो रिश्तेदार और उसके भाई के व्हाट्सएप पर भेज दिए गए, जिससे उसकी शादी टूट गई। थानाध्यक्ष राजू कुमार राय के अनुसार, युवती ने दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि आरोपी ने दुष्कर्म के दौरान उसके अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए थे। इसके बाद इन्हें वायरल करने की धमकी देकर वह लगातार उसका शोषण करता रहा। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed