फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बर्थडे मनाने घर जा रहा था इंजीनियर बीच राह में हुआ किडनैप, पत्नी के मोबाइल पर आया ये मैसेज

Sat, 26 May 2018 10:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 26 May 2018 10:21 AM IST
विज्ञापन
engineer go to celebrate your Birthday in haridwar before he kidnaped
demo pic

नोएडा की एक कंपनी में तैनात सॉफ्टवेयर इंजीनियर का बदमाशों ने राजनगर एक्सटेंशन के पास से अपहरण कर लिया। वह जन्मदिन मनाने परिवार के पास हरिद्वार जा रहे थे। 

engineer go to celebrate your Birthday in haridwar before he kidnaped
engineer kidnapped

बदमाशों ने इंजीनियर की पत्नी के मोबाइल पर मैसेज भेजकर 15 लाख रुपये की फिरौती मांगी है। फिरौती न देने पर हत्या करने की धमकी दी है। इंजीनियर के साले की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। नोएडा की एचसीएल कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर राजीव कुमार नंदग्राम के राधाकुंज में पत्नी और दो बच्चों के साथ रहते हैं। राजीव के माता-पिता हरिद्वार के रानीपुर में रहते हैं। फिलहाल राजीव की पत्नी रेनू और दो बच्चे भी हरिद्वार में हैं। 

engineer go to celebrate your Birthday in haridwar before he kidnaped
demo pic

24 मई को राजीव कुमार का जन्मदिन था और परिवार के साथ जन्मदिन मनाने उन्हें हरिद्वार के रानीपुर में पहुंचना था। बौंझा के रहने वाले राजीव के साले राजेंद्र शर्मा ने सिहानी गेट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिजनों के मुताबिक 23 मई की रात ऑफिस से निकले राजीव को कंपनी की कैब ने राजनगर एक्सटेंशन पर छोड़ा। इसके बाद से उनके फोन बंद हो गए। राजनगर एक्सटेंशन चौराहे से राजीव को हरिद्वार के लिए बस पकड़नी थी। पुलिस का मानना है कि यहीं से उनका अपहरण हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
engineer go to celebrate your Birthday in haridwar before he kidnaped
demo pic
एक दिन बाद रात 10:50 बजे राजीव की पत्नी रेनू के फोन पर टेक्स्ट मैसेज पहुंचा। यह मैसेज राजीव कुमार के खुद के फोन से किया गया। इस पर अपहरणकर्ताओं ने लिखा कि उन्होंने राजीव को किडनैप कर लिया है, 15 लाख रुपये देकर छुड़वा लो। 
 
विज्ञापन
engineer go to celebrate your Birthday in haridwar before he kidnaped
demo pic

अपहरणकर्ताओं ने अपहरण की सूचना पुलिस को न देने के लिए भी कहा है और ऐसा करने पर हत्या की धमकी दी है। राजीव की अंतिम लोकेशन राजनगर एक्सटेंशन पर मिलने के बाद पुलिस ने चौराहे के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी, लेकिन मदद नहीं मिली। फुटेज में राजीव नहीं दिखा। सीओ द्वितीय, आतिश कुमार सिंह ने कहा कि राजीव कुमार की बरामदगी के लिए चार टीमों को लगाया गया है। फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है। परिजनों से पूछताछ के आधार पर राजीव की तलाश की जा रही है। जल्द ही अपहर्ता को बरामद कर लिया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed