{"_id":"5b06d87e4f1c1b8b6e8b4672","slug":"old-man-stopped-boy-for-making-woman-video-than-he-beaten-up-with-sticks-old-man-died-in-palwal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"महिलाओं का वीडियो बनाकर इंटरनेट पर करता था अपलोड, रोका तो पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिलाओं का वीडियो बनाकर इंटरनेट पर करता था अपलोड, रोका तो पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट
Fri, 25 May 2018 12:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
Updated Fri, 25 May 2018 12:52 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
boy killed old man
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक शख्स राह में आती जाती महिलाओं के वीडियो बनाकर उन्हें इंटरनेट पर अपलोड करता था। जब उसे एक वृद्ध शख्स ने ऐसा करने से मना किया तो आरोपी युवक ने बड़ी ही बेरहमी से उसकी जान ले ली।
2 of 6
demo pic
पलवल के गांव घाघोट में बृहस्पतिवार को आपसी रंजिश के चलते झगड़ा हुआ, जिसमें एक 60 वर्षीय व्यक्ति की लाठी-डंडो से पीटकर हत्या कर दी गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
3 of 6
boy killed old man
- फोटो : अमर उजाला
हत्या की सूचना मिलते ही चांदहट थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल भिजवा दिया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर 12 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, मृतक के पुत्र समून ने दी शिकायत में कहा है कि बुधवार की रात को गांव के ही सोहेब अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उनके घर पर आया तथा आते ही हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
demo pic
आरोपियों ने लाठी व डंडों से उसके पिता रमजान, शाहिला, करीमन, समून पर हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया, जिससे मौके पर ही उसके पिता रमजान की मौत हो गई। जबकि शाहिला, करीमन, समून गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
5 of 6
clash
आरोप है कि आरोपी इस वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। पुलिस के अनुसार, मृतकों के परिजनों का आरोप है कि आरोपी सोहेब मोबाइल फोन से उनके घर के सामने आती जाती महिलाओं की वीडियो बनाता और इंटरनेट पर अपलोड कर देता था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।