{"_id":"57ea93224f1c1b537c5743bc","slug":"dead-bodies-of-father-and-son-found-in-same-position-as-mother-and-daughter","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हू-ब-हू मां-बेटी की तरह ही लटके थे बाप-बेटे के शव, उन्हीं कमरों में की सुसाइड ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हू-ब-हू मां-बेटी की तरह ही लटके थे बाप-बेटे के शव, उन्हीं कमरों में की सुसाइड
Thu, 29 Sep 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 29 Sep 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
पूर्व डीजी व बेटे ने की सुसाइड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इसी महज इत्तेफाक कहेंगे या कुछ और, लेकिन यह हकीकत है कि योगेश ने अपनी बहन व बीके बंसल ने अपनी पत्नी के कमरे में उसी पंखे पर लटकर फांसी लगाई, जिस पर उन लोगों ने फांसी लगाई थी। जिस अवस्था में नेहा का शव बरामद हुआ था उसी अवस्था में योगेश का भी शव मिला।
2 of 6
मां-बेटी ने दी थी जान
- फोटो : अमर उजाला
फर्क बस इतना था कि नेहा व सत्यबाला ने चुन्नी के सहारे फांसी लगाई थी जबकि योगेश व उसके पिता ने रस्सी से फंदा बनाकर फांसी लगाई थी। पड़ोसियों का कहना था कि हालांकि मिलनसार नहीं था, लेकिन एक दूसरे से उन्हें काफी मोहब्बत थी। नेहा और सत्यबाला की मौत के बाद दोनों पिता-पुत्र का रोते-रोते बुरा हाल था।
3 of 6
पूर्व डीजी व बेटे ने की सुसाइड
- फोटो : अमर उजाला
बीके बंसल और योगेश बंसल का बुधवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। दरअसल मंगलवार को रिश्तेदार देर से दिल्ली पहुंचे थे, जिसकी वजह से दोनों के शवों का पोस्टमार्टम नहीं हो सका था। बीके बंसल के परिवार में बड़े भाई पवन बंसल व उनका बेटा विनोद व अन्य सदस्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
मां-बेटी ने दी थी जान
- फोटो : अमर उजाला
उनका परिवार गांधी चौक हिसार में रहता है। परिवार का किराने की बड़ी दुकान है। सत्यबाला और नेहा की मौत के बाद दिल्ली आए पवन ने उस समय बताया था कि बीके बंसल परिवार से कम ही मिलते थे। बच्चों की शादी के सिलसिले में कुछ दिनों से उन्होंने हिसार आना शुरू किया था।
विज्ञापन
5 of 6
मां-बेटी ने दी थी जान
- फोटो : अमर उजाला
बीके बंसल और उनके बेटे योगेश को ज्योतिष पर काफी यकीन था। पत्नी सत्यबाला और बेटी नेहा की मौत के बाद उनके ज्योतिषी ने बीके बंसल को बताया था कि दोनों का बस इतना ही जीवन था। उनकी मौत की वजह बनने के लिए ही सीबीआई ने उसे गिरफ्तार किया था। पूजा पाठ के बाद ग्रहों की शांति आएगी और घर में वापस खुशहाली लौटेगी। ज्योतिषी ने ही बीके बंसल को दीपावली के बाद बेटे की शादी कराने के लिए कहा था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।